धामनोद भूखण्ड घोटाला: अनुदान का भूखण्ड रतलाम निवासी शेर मोहम्मद ने ग्राम पंचायत कर्मचारी से 71 हजार में खरीदा, बीना रजिस्ट्री के अनुदान का भूखण्ड हस्तांतरण भी हुआ-

  
Last Updated:  सितम्बर 30, 2020 " 11:27 पूर्वाह्न"

रतलाम/धामनोद| रतलाम जिले के धामनोद नगर के चर्चित आवासीय भूखण्ड घोटाले में नित नये भष्ट्राचार के मामले सामने आ रहें हैं |
जानकारी अनुसार धामनोद नगर के दीनदयाल नगर की बसावट सन 1995 में तत्कालिक ग्राम पंचायत द्वारा नगर के जरूरतमंद गरीब परिवारों को अनुदान में आवासीय भूखण्ड पट्टे देकर की गई थी,
दीनदयाल नगर में वर्ष 1995 से पूर्व किसी का भी निजी मकान, भूखण्ड नहीं था
सन 1995 से लेकर 2009 तक धामनोद में ग्राम पंचायत का कार्यकाल रहा है जिसमें तत्कालिक सरपंचों ने दीनदयाल नगर में नगर के गरीब नागरिकों को आवासीय भूखण्ड पट्टे देकर गरीबों को खुद का घर दिया था यह अलग बात है कि पट्टे धारीयो की लिस्ट में गरीब परिवारों की संख्या धनाठी संपन्न रसूखदार परिवारों से कम है,

धामनोद सीएमओ के खिलाफ ज्ञापन, मामला अवैध भूखण्ड का


साथ ही दीनदयाल नगर में बाहरी व्यक्ति का भी भूखण्ड होने की जानकारी मिली है जिसमें रतलाम शहर के निवासी शेर मोहम्मद पिता हाजी नाजीर का भूखण्ड होने की जानकारी हैं
अब यह जांच का विषय है कि पूर्व ग्राम पंचायतों के किस कार्यकाल में धामनोद नगर के निवासी नहीं होने पर भी उक्त व्यक्ति को भूखण्ड आवंटन किया गया है|
जहाँ गरीब परिवारों द्वारा भूखण्डों पर झोपडे़ बनाकर निवास करने के बावजूद उनके पट्टे नगर परिषद के अचल कर रिकार्ड में दर्ज नही किया जा रहा है वही धनाठी परिवारों एवं उक्त बाहरी व्यक्ति शेर मोहम्मद पिता हाजी नाजीर के नाम पर नगर परिषद के अचल संपत्ति कर रिकार्ड में दर्ज होकर रिकार्ड में दीनदयाल नगर में दर्शाया गया है
जो जांच का विषय है कि दीनदयाल नगर में सभी भूखण्ड अनुदान में जरूरतमंद गरीब परिवारों को दिया गया है तथा इनकी खरीदने बेंचने पर भी रोक लगाई गई है इसी कड़ी में वर्तमान नगर परिषद ने अनुदान के भूखण्डों पर गेर हस्तांतरण पर रोक लगाई गई है तो फिर इस परिस्थिति में शेर मोहम्मद का भूखण्ड नगर परिषद अचल संपत्ति कर रिकार्ड में दर्ज होना अपने आपमें भष्ट्राचार की और इंगित कर रहा है|

अनुदान का भूखण्ड ग्राम पंचायत कर्मचारी से रतलाम निवासी शेर मोहम्मद ने खरीद लिया-

धामनोद भूखण्ड घोटाले की पडताल में जानकारी मिली है कि धामनोद ग्राम पंचायत के एक कर्मचारी ने स्टाम्प पर अनुदान का भूखण्ड रतलाम निवासी शेर मोहम्मद को बेचा है
उक्त कर्मचारी लम्बे समय तक धामनोद ग्राम पंचायत में सेवाओं पर रह कर वर्ष 2010 में धामनोद नगर परिषद बनने पर नगर परिषद में सेवाओं पर रह कर रिटायर्ड हुए हैं |
ग्राम पंचायत में ग्राम पंचायत कर्मचारी को अनुदान में पट्टा देने एवं बेचने की भी जांच का विषय है वही स्टाम्प को आधार मान कर अनुदान का भूखण्ड हस्तांतरण कर अचल संपत्ति रिकार्ड में दर्ज करने का विषय भी गंभीर हैं
नगर में अनुदान के भूखण्ड खरीदने वालों ने रजिस्ट्रीया करवाने के बाद भी नगर परिषद रिकार्ड में हस्तांतरण नहीं किया जा रहा है |
नगर परिषद के अचल कर रिकार्ड में दर्ज दीनदयाल नगर कि संपत्ति की सूची में 12 नम्बर पर शेर मोहम्मद पिता हाजी नाजीर एवं मोबाईल नम्बर 9826435496 पर बात करने पर बताया गया कि हमने 2009 में उक्त भूखण्ड कालू सिंह जी से लिया था जिस की किमत रुपये 71 हजार देकर स्टाम्प लिखवाया है |
धामनोद नगर में भूखण्ड घोटाले के मामले एक के बाद एक सामने आ रहें हैं भूखण्ड घोटाले की जांच हेतु कलेक्टर को नागरिकों ने अलग अलग शिकायत आवेदन पत्र एवं संगठित ज्ञापन भी दिया गया है लेकिन अभी तक जांच की प्रतिक्षा है|

 3,951 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *