रतलाम/सैलाना : वैवाहिक कार्यक्रम में हर्ष फायर ,6 लोग घायल-

  
Last Updated:  नवम्बर 30, 2020 " 07:36 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। जिले के सैलाना में आज सोमवार दोपहर को एक विवाह समारोह में फायर के दौरान 6 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोग उक्त घटना की सूचना पुलिस को दिए बगैर सभी घायलों को लेकर इलाज के लिए रतलाम के निजी अस्पताल पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मोके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार का सैलाना निवासी बाबूलाल पाटीदार के पुत्र कमलेश पाटीदार का विवाह समारोह चल रहा था। दोपहर करीब 3 बजे समारोह में निकल रही सेल के दौरान हर्ष फायर किया गया। इस दौरान फायर नीचे हो गया जिससे छर्रे सेल में नाच रहे 6 लोगो को लग गये। छर्रे लगने से चंदाबाई पाटीदार 38 वर्षीय ,नीलेश पाटीदार 20 वर्षीय ,दीपिका पाटीदार 25 वर्षीय ,कान्हा 15 वर्षीय ,चेतन बैरागी और धर्मेंद्र बैरागी मामूली रूप से घायल हो गये।

 5,035 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *