कोरोना के उपचार की व्यवस्थाएं यथावत पूर्ववत जारी

  
Last Updated:  जनवरी 3, 2021 " 05:18 अपराह्न"

बिना लक्षण और मामूली लक्षण वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए बनाए कोविड केयर सेंटर खाली रहने पर बंद करने का निर्णय 

भोपाल|प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के किए उपचार के लिए की गई सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह यथावत चल रही हैं।संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं कोविड-19 की व्यवस्थाओं की नोडल अधिकारी डॉ. वीणा सिन्हा ने बताया कि बिना लक्षण और मामूली से मामूली लक्षणों वाले कोरोना पाजीटिव की देखरेख के लिए बनाए गए कोविड केयर सेंटर में पहुंचने वालों की संख्या न के बराबर होने से यह सेंटर लगभग खाली हो गए। ऐसी स्थिति में अब कोविड केयर सेंटर चालू रखना का कोई ओचित्य नहीं रहा और इन सेंटर को चालू बनाए रखने की आवश्यकता नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि भोपाल में स्थित कोविड-केयर सेंटर को छोड़कर राज्य के अन्य जिलों में बनाए गए कोविड-केयर सेंटर को इस शर्त के साथ बंद किया जाए कि जब इनकी जरूरत और उपयोगिता हो तब जिला कलेक्टर राज्य स्तर से अनुमति प्राप्त कर फिर से चालू कर सकें। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं और सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह यथावत संचालित हैं।

 1,230 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *