स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण 18 मार्च को

  
Last Updated:  मार्च 16, 2021 " 06:37 अपराह्न"

भोपाल| स्थानीय निकायों के आम निर्वाचन 2021 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिये 18 मार्च को सुबह 11 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण में निर्वाचन की घोषणा से लेकर नाम निर्देशन-पत्रों की प्राप्ति, संवीक्षा, प्रतीक आवंटन और आदर्श आचरण संहिता के बारे में जानकारी दी जायेगी।

सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग श्री दुर्ग विजय सिंह ने बताया है कि प्रशिक्षण में कलेक्टर के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार और दो जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स भी उपस्थित रहेंगे।

 2,304 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *