NZvIND: रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भारत को जिताया

  
Last Updated:  जनवरी 29, 2020 " 11:44 पूर्वाह्न"

(स्पष्ट खबर खेल)हैमिल्टन में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हुआ तीसरा टी-20 मैच काफ़ी रोमांचक रहा और सुपर ओवर में भारत ने जीत हासिल की और इस तरह सिरीज़ अपने नाम कर लिया.

सुपर ओवर में भारत को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे. रोहित शर्मा और केएल राहुल ने भारत को मैच जिता दिया.

रोहित शर्मा ने आख़िरी दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर भारत को जीत दिलाई. पाँच मैचों की सिरीज़ में भारत को 3-0 से अजेय बढ़त मिल गई है.

न्यूज़ीलैंड की ओर से सुपर ओवर फेंका टिम साउदी ने.

सुपर ओवर में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए न्यूज़ीलैंड ने 17 रन बनाए. कप्तान केन विलियम्सन और मार्टिन गप्टिल सुपर ओवर में खेलने आए.

17 रनों में से 11 रन केन विलियम्सन ने बनाए जबकि पाँच रन गप्टिल ने बनाए. जबकि भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाज़ी की.

न्यूज़ीलैंड की पारी
जीत के लिए 180 रनों का पीछा कर रही न्यूज़ीलैंड की टीम छह विकेट 179 रन ही बना पाई. भारत ने भी इतना ही स्कोर खड़ा किया था.

न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियम्स की बेहतरीन पारी की बदौलत एक समय ऐसा लग रहा था कि न्यूज़ीलैंड को आसान जीत मिलेगी.

लेकिन कप्तान विलियम्स आख़िरी ओवर में 95 रन बनाकर आउट हो गए. आख़िरी गेंद पर न्यूज़ीलैंड को एक रन की ज़रूरत थी.

लेकिन रॉस टेलर को मोहम्मद समी ने बोल्ड कर दिया और स्कोर टाई हो गया.

इमेज कॉपीरइटAFP
जीत के लिए 180 रनों का पीछा कर रही न्यूज़ीलैंड की टीम ने तीन विकेट 88 रन पर गँवा दिए थे.

एक समय ऐसा लगा कि न्यूज़ीलैंड के हाथ से ये मैच निकल जाएगा. लेकिन कप्तान विलियम्सन ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा.

मार्टिन गप्टिल ने 31 रनों की पारी खेली.

भारतीय पारी
सलामी बल्लेबाज़ रोहित शर्मा के 65 रनों की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में पाँच विकेट पर 179 रन बनाए.

हालांकि एक समय जब रोहित शर्मा और केएल राहुल पिच पर थे, तो ऐसा लग रहा था कि भारत 200 का आँकड़ा आसानी से पार कर लेगा.

लेकिन राहुल और रोहित के आउट होते ही धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे और भारतीय बल्लेबाज़ी दबाव में आ गई. राहुल ने 27 रन बनाए.

और इसी वजह से भारत का स्कोर बिना किसी नुक़सान के 89 से तीन विकेट पर 96 रन हो गया.

बाद में कप्तान विराट कोहली की 38 रनों की पारी ने भारत की स्थिति बेहतर की. श्रेयस अय्यर ने 17 रन बनाए. जबकि मनीष पांडे छह गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे.

रवींद्र जडेजा ने भी पाँच गेंदों पर 10 रन बनाए.

 4,036 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *