डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा पौधारोपण किया गया-

  
Last Updated:  जुलाई 6, 2021 " 06:59 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना| भारतीय जनता पार्टी पितृ पुरुष स्वर्गीय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सैलाना द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर प्रांगण में पौधारोपण कर मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए।। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ द्वारा की गई एवम कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंडी अध्यक्ष डॉ विजय चारेल रहे। डॉक्टर विजय चारेल द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से क्षेत्र को हरा भरा रखने हेतु अधिक से अधिक पौधा रोपण हेतु विनम्र आग्रह भी किया।। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में दिनेश आसरा,संजय जैन, पप्पू कुमावत ,नाथूलाल राठौड़, प्रहलाद पाटीदार, डा प्रदीप शर्मा, पिंटू राठौर सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष श्याम धाकड़ ने किया। अंत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना के डॉक्टर शैलेंद्र डांगे कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानीय अतिथियों एवं गणमान्य जनों का आभार व्यक्त किया।।

 378 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *