कलेक्टर ने सैलाना में ली बैठक: जिले के 1553 वन अधिकार पट्टाधारकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2021 " 09:16 अपराह्न"

ad

कलेक्टर ने सैलाना में ली बैठक : जिले के 1553 वन अधिकार पट्टाधारकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई

कलेक्टर ने सैलाना पहुंचकर ली बैठक

रतलाम|रतलाम जिले के सैलाना तथा बाजना आदिवासी विकासखंडों के 1553 वन अधिकार पट्टाधारकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विशेष कार्य योजना बनाई गई है। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने कार्य योजना पर अमल के लिए सैलाना पहुंचकर संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक ली। सैलाना एसडीएम सुश्री कामिनी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर सुश्री मनीषा वास्कले, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नलवाया तथा अन्य सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

रक्षा सूत्र से बंध रहे है जीवन प्रबंध के सूत्र . http://bit.ly/37DmNuT

विज्ञापन

ad

कलेक्टर ने बताया कि वनाधिकार अधिनियम के तहत जिले के 1553 आदिवासी पट्टाधारकों के जीवन में बदलाव के लिए योजना बनाई गई है। इसके लिए सर्वे आरंभ कर दिया गया है। सर्वे दल में शिक्षक तथा पंचायत सचिव सम्मिलित किए गए हैं। आगामी 23 अगस्त तक सर्वे पूर्ण कर लिया जाएगा। सर्वे में जानकारी ली जा रही है कि वन अधिकार पट्टाधारक परिवारों में आयुष्मान कार्ड है अथवा नहीं, आधारकार्ड बना है या नहीं। गर्भवती माताओं की क्या स्थिति है, बच्चों के कुपोषण की क्या स्थिति है। उनकी खेती में क्या सुधार किए जा सकते हैं। शासन की योजनाओं से उन्हें किस प्रकार और बेहतर तरीके से लाभान्वित किया जा सकता है।

कलेक्टर ने बताया कि वन अधिकार पट्टाधारकों की भूमि सुधार के साथ-साथ मनरेगा जैसी योजनाओं में विभिन्न गतिविधियां ली जाकर जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा। नन्दन फलोद्यान, खेत तालाब, मेढ बंधान, उन्नत खेती प्रशिक्षण तथा अन्य कार्य वनवासी हित में किए जाएंगे|

विज्ञापन-

ad

 498 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *