अपर कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र धामनोद का जायजा लेकर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधितों को निर्देशित किया-

  
Last Updated:  मई 14, 2020 " 08:33 अपराह्न"

रतलाम:15 मई, 2020(स्पष्ट खबर)अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने गुरूवार को धामनोद में उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया एवं संबंधितों को निर्देशित किया, समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की सरकारी खरीदी धामनोद में वाणिज्यिक बहुद्देशीय कृषक सेवा केन्द्र पर चल रहीं हैं
यहाँ उपार्जन केन्द्र पर कई प्रकार की अनियमितताओं के साथ हीं संबंधित़ो द्वारा मनमानी एवं भष्ट्राचार किये जाने के मामले के अलावा यहां खरीदे गये गेहूं का परिवहन समय पर नहीं किये जाने तथा अधिक किसानों को एस एम एस मिलने पर उपार्जन केन्द्र पर वाहनों की लम्बी लाइनें लगने जिस से अव्यवस्था होने का मामला स्पष्ट खबर द्वारा अपने सोशलमीडिया प्लेटफार्म से उठाया था,
वहीं क्षेत्रीय विधायक दिलीप मकवाना भी क्राइसिस बैठक में उपार्जन केन्द्रों पर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के लिए सुझाव दे चुके हैं,

उपार्जन केन्द्र धामनोद पर भष्ट्राचार ,मनमानी अव्यवस्थाओं से परेशान किसान, वीडियो वायरल –

फाईल:स्पष्ट खबर
फाईल:स्पष्ट खबर


गुरूवार को अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने धामनोद उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं यहाँ की मिल रही शिकायतों के लिए संबंधित कर्मचारियों को हिदायत भी दी है
तथा कृषकों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली,
यहाँ पर सरकारी खरीदी के बाद समय पर गेहूं का परिवहन नहीं होने के कारण दोनों प्लेटफार्म के अलावा निचे भी गेहूं की बोरिया पडी़ थी जिन्हें देख कर नाराजगी जाहिर कर गेहूं का परिवहन करवाने के लिए जिला खाद्य अधिकारी विवेक सक्सेना को कहा गया, उपार्जन केन्द्र धामनोद पर सुरुआत में चार तोल कांटे से तुुुुलाई हो रही थी फिर दो ओर तोल कांटे बढायें गये तथा किसानों की अधिक भीड़ एवं समय पर किसानों के गेहूं का तोल नहीं होने पर अधिकारीयों के निर्देश पर अब यहाँ 8 तोल कांटे पर तुलाई हो रही है,

 3,025 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *