मुख्यमंत्री श्री चौहान कल वैक्सीन महाअभियान 2 कार्यकम में रतलाम शहर में आयेगें- धामनोद का दौरा निरस्त ?

  
Last Updated:  अगस्त 25, 2021 " 05:24 अपराह्न"

रतलाम| वैक्सीन महा अभियान 2 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 26 अगस्त को रतलाम में वैक्सीन महाअभियान 2 कार्यक्रम में शामिल होगे|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कल दिनांक 26 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 15 मिनिट पर मप्र शासन के वायुयान से आएंगे बंजली हवाई पट्टी, जिले में चल रहे वेक्सिनेशन सेंटरों का लेंगे जायजा,


सुत्रो से मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान कल 26 अगस्त को रतलाम में वैक्सीन महाअभियान 2 के तहत कार्यकम का शुभारंभ करेंगे वही मुख्यमंत्री का रतलाम ग्रामीण में वैक्सीन सेंटर का भी दौरा किये जाने को लेकर कलेक्टर एवं प्रशासन के अधिकारियों ने धामनोद में वैक्सीनेशन महाअभियान 2, कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना कर संबधित अधिकारी कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिये थे लेकिन दौपहर बाद सुत्रों से खबर है की मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रतलाम शहर में ही होगा जिससे ग्रामवासियों एवं ग्रामीण नेताओँ में ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌मायूसी है|
सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार धामनोद नगर में वैक्सीन महा अभियान 2 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए उपयुक्तत स्थल नहींं है
वैक्सीनेशन सेंटर्स पर पार्किंग एव अन्य सुविधा का अभाव है
जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए उपयुक्त नहींं है|

 411 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *