ठेकेदार ने कहाँ अब यहाँ कोई काम नहीं आप जाओं, सैकड़ो किमी पैदल सफर कर रहे हैं मजबूर मजदूर
Last Updated: मार्च 26, 2020 " 05:26 अपराह्न"
रतलाम/धामनोद 26 मार्च 2020(स्पष्ट खबर) केन्द्र व राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों से बार – बार अपिल की जा रही हैं कि जो जहाँ हैं वहीं रहे हर जरुरी मदृद आप तक पहुँचाई जाएगी लेकिन फिर भी बड़ी संख्या में दिहाड़ी मजदूर सैकड़ों किमी पैदल अपने ठिकानों की ओर निकल रहे हैं, लोग इनसे सवाल करते हैं कि आप जहाँ से आए हो वहाँ क्यों नहीं रुक गए तो रुंधे गले से कहते हैं कि जो हमें काम पर लेगए थे उनहोंने कहाँ की अब तुम यहाँ से चले जाओं, 26 मार्च को उज्जैन जिले के कोटड़ी गाँव से पैदल चल कर धामनोद पहुंचे 15 से अधिक दिहाड़ी मजदूरों ने बताया कि हम पांच दिन पहले ही अपने गाँव कमलीपाडा जिला बांसवाड़ा से गाँव कोटड़ी जिला उज्जैन में सड़क निर्माण कार्य के लिए गए थे,
इन मेसे कांजी छोटी सरवन दानपूर जिला बांसवाड़ा (राजस्थान) ने बताया कि हमें पांच दिन पहले ठेकेदार प्रदीप जोशी लेगए थे सड़क का जहाँ काम चल रहा था उस क्षेत्र में इतना आवागमन नहीं रहता है दो दिन पहले ही हमने रोड़ को झाड़ू से साफ किया हमने परसो तक वहाँ काम किया लेकिन कल जोशी जी (ठेकेदार) ने कहाँ की अब यहाँ कोई काम नहीं है आप जाओं यहाँ से कुछ वाहन साधन की भी व्यवस्था नहीं की ओर न कोई सड़क पर वाहन मिला केसे भी कर अब अपने गाँव अपने घर पहुँचना है रास्ते में कुछ लोगों ने मदृद की है उनका धन्यवाद /