रतलाम: वर्षा से प्रभावित शहर के 93 परिवारों के बैंक खातों में मंगलवार को राहत राशि पहुंच जाएगी

  
Last Updated:  सितम्बर 20, 2021 " 10:36 अपराह्न"

कलेक्टर ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभागवार जानकारी प्राप्त की

रतलाम। शहर में गत दिवस भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण सोमवार को पूर्ण कर लिया गया। बताया गया कि सर्वेक्षण अनुसार वर्षा से 195 परिवार प्रभावित हुए हैं। इनमें से चार के मकान गंभीर क्षतिग्रस्त हुए हैं, 9 परिवारों के मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 182 मकानों में पानी घुसने की जानकारी मिली है जिनका सुव्यवस्थित आकलन समय सीमा में कर लिया जाएगा। इनमें से 93 परिवारों के बैंक खातों में मंगलवार को राहत राशि पहुंच जाएगी। उक्त जानकारी सोमवार शाम संपन्न समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दी गई। कलेक्टर ने सिटी एसडीएम तथा तहसीलदार को निर्देश दिए कि कोई भी प्रभावित परिवार राहत राशि से वंचित नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कृषि विभाग सहित कई विभागों की ढीली-ढाली कार्यप्रणाली पर कलेक्टर ने सख्त नाराजगी व्यक्त की

बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम द्वारा कई विभागो की ढीली-ढाली कार्यप्रणाली पर सख्त नाराजगी व्यक्त की गई और कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सख्ती से निर्देशित किया गया। इनमें कृषि विभाग के उपसंचालक के प्रति अप्रसन्नता व्यक्त की गई। इसके अलावा सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, शिक्षा विभाग, ट्राईबल, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पीआईयू, जनपद पंचायत बाजना, सैलाना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम रतलाम, डीपीसी को भी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया गया।

एक जिला एक उत्पाद के तहत 10 औद्योगिक इकाइयां आरंभ होंगी

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारी सक्रियता के साथ कार्य करें। जिले में लहसुन तथा रतलामी नमकीन को एक जिला एक उत्पाद योजना में सम्मिलित किया गया है। आगामी 1 नवंबर को लहसुन तथा रतलामी नमकीन की 5-5 नवीन औद्योगिक इकाइयां आरंभ कर दी जाएगी।

 578 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *