750 बीघा जमीन समिति से वापिस कर शासन ने कब्जे में ली
Last Updated: अक्टूबर 14, 2021 " 12:16 पूर्वाह्न"
सहकारी संस्था भंग होने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही
गुना। कलेक्टर श्री फ्रेंक नोबल ए. ने कार्यवाही करते हुए ग्राम चकगुलवाड़ा में करीब 750 बीघा जमीन आदर्श कृषि सहकारी समूह संस्था मर्यादित चकगुलवाड़ा तहसील कुंभराज से वापिस लेकर राजस्व अभिलेखों में शासकीय दर्ज करने के आदेश दिए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चकगुलवाडा पटवारी हल्का नम्बर 37 मे भूमि सर्वे नंबर 354, 398, 401, 413, 427, 433, 435, 437, 923 रकबा क्रमश 8.579, 17.577, 11.171, 2.414, 3.417, 0.773, 1.432, 1.662, 63.902 कुल किता 9 कुल रकबा 110.927 हेक्टर एवं ग्राम अमावद पटवारी हल्का नम्बर 34 स्थित भूमि सवे नंबर 47, 69, 93, 95, 110, 271, 279, 281, 283, 284, 285 रकबा क्रमश 0.219, 0.836, 1.338, 1.494, 3.731, 2.801, 24.296, 0.502, 4.922, 0.314, 0.010 कुल किता 11 कुल रकबा 40.463 हेक्टर भूमि पर समिति के कृषको के स्थान पर अन्य व्यक्तियो द्वारा उक्त भूमियो पर कब्जा कर कृषि कार्य किया जा रहा है तथा भूमि का लगान भी पिछले कई वर्षों से जमा नही हुआ है। कृषकों द्वारा उक्त भूमियो पर सामूहिक रूप से खेती करना नही पाया गया है। आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएँ म0प्र0 भोपाल के पत्र के पालन में एवं उपायुक्त सहकारिता विभाग गुना के के पालन में ग्राम चकगुलवाडा एवं ग्राम भमावद स्थित उक्त भूमियां जो कि आदर्श सामूहिक कृषि सहकारी संस्था मर्यादित चकगुलवाडा तहसील कुम्भराज को आबंटित की गई थी को पुन: राजस्व विभाग मे वापिस लिया जाकर उक्त समस्त भूमियों को राजस्व अभिलेख मे कलेक्टर जिला गुना न्यायालय में पारित आदेश से शासकीय दर्ज किये जाने के आदेश दिये गये हैं।