नगर पालिका परिषद के 3 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया

  
Last Updated:  सितम्बर 23, 2021 " 06:46 अपराह्न"

लोकायुक्त को देखते ही रिश्वत की रकम सब्जी के ठेले पर रखकर भागा नपा कर्मचारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पूर्व ही कहा था की मुझे पता लगा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में अधिकारियों ने लोगों से पैसे ले लिए। मै ऐसे लोगों को नहींं छोडूंगा। मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी के बावजुद प्रधानमंत्री आवास योजना में भष्टाचार का एक ओर मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक इंडस्ट्रियल एरिया मंडीदीप में नगर पालिका परिषद के 3 कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। इनमें से 2 कर्मचारी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से रिश्वत की वसूली कर रहे थे। तीसरे ने उनकी अनुपस्थिति में रिश्वत की रकम प्राप्त की थी। लोकायुक्त की टीम को देखते ही वह भाग खड़ा हुआ। भागते हुए रिश्वत की रकम सब्जी के ठेले पर रखकर चला गया।
लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि फरियादी रामाराव गणेसे ने इसी महीने 20 तरीख को आवेदन दिया था। प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली और दूसरी क़िस्त के पैसे आने पर हितग्राहियों से कर्मचारी करतार सिंह और परमानंद विश्कर्मा द्वारा रिश्वत की मांग की। बुधवार 22 सितंबर 2021 को जब कार्रवाई की गई तो करतार सिंह सीएमओ की गाड़ी की नाम प्लेट लगवाने चले गए। वे नहीं मिले, परमानंद मिला उसने हितग्राही से कहा राजा मीना नाम का एक कर्मचारी है, उसके हाथ मे पैसे दे दो।
जांच टीम कि जानकारी अनुसार आवेदक ने राजा मीना को 8 हजार रुपये दिए लेकिन लोकायुक्त की भनक लगते पैसे लेकर भाग गया। बाद में आगे एक ठेले पर राशि रख गया। राशि बरामद कर ली गई है। अभी तक कार्रवाई में दो आरोपी थे। अब ये तीसरा आरोपी बन गया है। पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के नेतृत्व में यह पूरी कार्रवाई की गई।

 817 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *