MP:बिजली आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल

  
Last Updated:  सितम्बर 27, 2021 " 02:18 अपराह्न"

रतलाम/सैलाना। मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारी संघ के बैनर तले सैलाना ब्लॉक के सभी बिजली आउटसोर्स कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए , बिजली आउट सोर्स कर्मचारी सैलाना के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि गत माही आउट सोर्स के कर्मचारियों के नियमितीकरण एवं कंपनी में संविलियन को लेकर ऊर्जा मंत्री मध्यप्रदेश शासन को ज्ञापन दिया था जिसमें एक माह में मांगों के निराकरण का आश्वासन भी दिया था,, बावजूद इसके किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं होने पर मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स संघ के आह्वान पर प्रदेश व्यापी काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है। सैलाना ब्लॉक के कर्मचारियों द्वारा हड़ताल से पूर्व कनिष्ठ यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड कार्यालय सैलाना को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें ऊर्जा मंत्री को दिए ज्ञापन उनके द्वारा दिए गए आश्वासन और उपरांत भी उसके कोई कार्यवाही नहीं होने की पूरी कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।। मध्य प्रदेश बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा नियमित करने और कंपनी में संविलियन को लेकर काफी समय से मांग की जा रही थी जिनके पूरे ना होने पर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए हैं।। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में वर्षा का दौर अभी समाप्त नहीं हुआ है कई जगहों पर मेंटेनेंस का कार्य भी चल रहा है और आने वाले फसल के लिए भी किसानों को वह आम नागरिकों को उचित विद्युत व्यवस्था मिल सके इसके लिए विभाग प्रयत्नशील भी है,, जाहिर सी बात है कि यदि शीघ्र ही बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुई तो इसका सीधा सीधा असर किसानों छात्र-छात्राओं और आम जनजीवन पर इसका असर पड़ेगा।।

 523 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *