मध्यप्रदेश उपचुनाव- भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा-
Last Updated: अक्टूबर 7, 2021 " 02:58 अपराह्न"
भोपाल। आज नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने उप चुनाव हेतु अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने इससे पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी परंतु भाजपा पितृपक्ष के निकल जाने का इंतजार कर रही थी।
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से जारी प्रत्याशियों की सूची के अनुसार मध्य प्रदेश की खंडवा बुरहानपुर लोकसभा सीट से श्री ज्ञानेश्वर पाटिल को उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी प्रकार पृथ्वीपुर विधानसभा सीट से शिशुपाल सिंह यादव रैगांव विधानसभा सीट से श्रीमती प्रतिमा बागरी और जोबट विधानसभा सीट से श्रीमती सुलोचना रावत को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पिछले सप्ताह खंडवा लोकसभा सीट की कहानी अचानक बदल गई। कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट के प्रबल दावेदार अरुण यादव ने सबको चौंकाते हुए U-टर्न लिया और अपनी दावेदारी वापस ले ली। भारतीय जनता पार्टी में नंदकुमार सिंह चौहान के चिरंजीव हर्ष कुमार सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता अर्चना चिटनीस के बीच रेस चल रही थी लेकिन भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।