Ratlam: नाम वापसी के बाद जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में

  
Last Updated:  नवम्बर 2, 2023 " 09:07 अपराह्न"

Ratlam: नाम वापसी के बाद जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में

रतलाम। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत रतलाम जिले के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में गुरुवार को नाम वापसी के बाद अब कुल 40 अभ्यर्थी मैदान में है जिसमे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र रतलाम शहर में 8, रतलाम ग्रामीण में 5, आलोट में 9, सैलाना में 10 तथा जावरा में 8 अभ्यर्थी शामिल है।

गुरुवार को नाम वापसी के दौरान विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सैलाना से विक्रम चारेल निर्दलीय, रतलाम शहर से जितेंद्र राव निर्दलीय, रतलाम ग्रामीण से भेरूलाल खदेड़ा निर्दलीय, आलोट से रमेश मालवीय निर्दलीय तथा प्रकाश ररोतिया निर्दलीय, जावरा से डी.पी. धाकड़ तथा राधेश्याम अस्तोलिया निर्दलीय द्वारा नाम वापस लिए गए है।

 1,086 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *