रतलाम/शासकीय कार्यों में लापरवाही पर 10 पटवारियों को दीर्घ शास्ति के आरोप-पत्र जारी

  
Last Updated:  अक्टूबर 9, 2026 " 09:41 अपराह्न"

Ratlam:स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य निर्धारित कार्यों में लापरवाही को लेकर कार्रवाई

रतलाम 9 अक्टूबर(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर अजय कटेसरिया (Collector Ajay Katesaria) के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), रतलाम ग्रामीण द्वारा शासकीय योजनाओं एवं राजस्व संबंधी सौंपे गए कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में तहसील रतलाम ग्रामीण के 10 पटवारियों को दीर्घ शास्ति संबंधी आरोप-पत्र जारी किए गए हैं। यह कार्यवाही स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं अन्य निर्धारित कार्यों के निर्वहन में लापरवाही तथा समय पर कार्य पूर्ण नहीं किए जाने के संबंध में की गई है।

जिन पटवारियों (Patwaris) को आरोप-पत्र जारी किए गए हैं उनमें सुदीप शर्मा हल्का क्र. 70-धराड़, मोहित कुमार सिंह हल्का क्र. 82-सिमलावदा, गिरीश शर्मा हल्का क्र. 22-बांगरोद, सुशील भिण्डवाल हल्का क्र. 101-बिरमावल, आकाश रलोतिया हल्का क्र. 81-रत्तागढ़खेड़ा, दुर्गेश हेदरिया हल्का क्र. 58-शिवपुर, श्यामेंद्र भदौरिया हल्का क्र. 13-सेमलिया, आशीष चौधरी हल्का क्र. 5- पंचेड, महेंद्र बारिया हल्का क्र. 56-बड़ोदिया तथा मनोज सिंह मंडलोई हल्का क्र. 60-लुनेरा शामिल हैं।

विभागीय प्रक्रिया के आधार पर होगा अंतिम निर्णय

आरोप-पत्र जारी किए जाने के बाद संबंधित पटवारियों के विरुदध विभागीय अनुशासनात्मक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित कार्मिकों के उत्तर एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपों का परीक्षण किया जाएगा।

आरोप प्रमाणित होने की स्थिति में नियमानुसार दीर्घ शास्ति की कार्रवाई की जा सकती है। उपलब्ध विवरण के अनुसार, इसमें सेवा से बर्खास्तगी जैसी शास्ति की संभावना भी शामिल है। आरोप-पत्र जारी होना अंतिम दंडादेश नहीं है। अंतिम निर्णय विभागीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद लिया जाएगा।

 15 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *