Ratlam: जिले की सीमा पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप का ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने किया स्वागत

  
Last Updated:  दिसम्बर 29, 2023 " 01:29 अपराह्न"

रतलाम। म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री के रूप में पहली बार रतलाम जिले की सीमा में प्रवेश करते ही शहर विधायक चेतन्य काश्यप का जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा की उपस्थिति में श्री काश्यप का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप सुबह बदनावर स्थित निजी रेस्ट हाऊस से रवाना होकर रतलाम जिले में आए सातरूण्डा क्षेत्र में जिले की सीमा में आते ही मंच से उन पर जोरदार पुष्पवर्षा कर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री लुनेरा ने पूरे जिले के कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया। श्री काश्यप एवं ग्रामीण विधायक श्री डामर को इस मौके पर साफा भी पहनाया गया। कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप को मालाएं पहनाकर स्वागत सत्कार किया। भाजपा जिला मंत्री पदमा दिनेश जायसवाल ने भी श्री काश्यप का आत्मीय अभिनंदन किया। पूरे मार्ग में श्री काश्यप पर पुष्पवर्षा की गई। स्वागत के दौरान रतलाम ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर भी अपना उत्साह प्रकट किया। श्री काश्यप का काफिला बाद में धराड़, बिलपांक, रेनमऊ आदि ग्रामों से होता हुआ रतलाम शहर की तरफ रवाना हुआ। इस दौरान ग्रामों में जगह-जगह श्री काश्यप का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 617 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *