Ratlam:गणतंत्र दिवस पर महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

  
Last Updated:  जनवरी 26, 2024 " 09:48 अपराह्न"

रतलाम। गणतंत्र दिवस पर रतलाम स्थित पोलोग्राउंड पर शुक्रवार को मुख्य समारोह में विभिन्न विभागों की झांकियों का आयोजन भी किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओं बेटी पढाओं के सन्देश को प्रदर्शित करने वाली महिला एवं बाल विकास विभाग की चलित झांकी ने जिला स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए  प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर बाजना विकासखंड से आई किशोरी बालिका निर्मला डिण्डोर ने ट्रेक्टर चलाकर जो प्रदर्शन किया उसका सभी दर्शको ने करतल ध्वनि के साथ उत्साह वर्धन किया। वहीं किशोरी बालिकाएं  सनम खान एवं सोनम जाट ने बुलेट का प्रदर्शन झांकियों के साथ किया तथा काकुल राजावत ने झांकी के साथ भारत माता की भूमिका में नेतृत्व किया तथा महिला सशक्तिकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की गई। इस अवसर पर प्रशासन स्तर से महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी ममता जोशी, मोनिका शुक्ला, ऋतु डावर, एवं विभिन्न आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप द्वारा उत्कृष्ठ कार्य के लिये प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये।

मंत्री चैतन्य काश्यप के करकमलों से महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी को चलित झांकी के लिये प्रथम पुरस्कार के रूप में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने विभाग के कार्यकर्ताओं एवं स्टाफ की मेहनत का प्रतिफल बताते हुए विभाग के सभी लोगों को बधाईया दी है तथा उन्होने सभी प्रतिभागियों एवं कर्मचारियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 481 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *