Ratlam:कलेक्टर श्री लाक्षाकार ने ग्रामीण क्षेत्र के सघन भ्रमण में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया

  
Last Updated:  जनवरी 31, 2024 " 10:31 अपराह्न"

रतलाम। कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार, द्वारा बुधवार को जिले की जनपद जावरा के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कलेक्टर ग्राम बनवाडा, रोजाना तथा भीमाखेडी पहुंचे। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अमन वैष्णव, ग्रामीण यांत्रिक सेवा कार्यपालन यंत्री राजेश धनोतिया, सीईओ जनपद पंचायत बलवंतसिंह नलवाया आदि उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा ग्राम भीमाखेडी में निर्मित पंचायत भवन तथा पुष्कर धरोहर समृद्धि अभियान में स्टापडेम मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड देखा। भीमाखेडी पंचायत के सभी रिकार्ड, केश बुक, बिल व्हाउचर, जन्म-मृत्यु पंजीयन रजिस्टर तथा नल जल योजना की जानकारी ली। दिव्यांग पेंशन के लिए सर्वे पुनः करने के निर्देश सचिव ग्राम पंचायत को दिए। अपूर्ण केश बुक तीन दिवस में पूर्ण करने तथा मंदिर के पीछे कुएं की पाल तत्काल निर्मित करके कुआं ढंकने के निर्देश सचिव को दिए। ग्रामीणों को सुदूर सडक की मांग पर जनपद सीईओ को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

ग्राम पंचायत रोजाना में कलेक्टर ने आंगनवाडी तथा हाईस्कूल का निरीक्षण किया। बगैर सूचना के प्राचार्य की अनुपस्थिति पर संचयी प्रभाव से दो वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। आंगनवाडी में दस्तावेज नहीं मिलने पर सहायिका का सात दिवस वेतन काटने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम रोजाना स्कूल में समूह द्वारा बनाए गए भोजन की गुणवत्ता को स्वयं चखकर परखा। गुणवत्ता खराब पाए जाने पर भोजन बनाने वाले समूह को बदलने के निर्देश दिए। रोजाना हाईस्कूल के प्राचार्य बगैर सूचना विगत 18 जनवरी से अनुपस्थित पाए गए। उनका वेतन अकार्य दिवस मानते हुए राजसात करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। स्कूल में केश बुक तथा अन्य दस्तावेजों का संधारण बेहद दयनीय अवस्था में पाया गया। कलेक्टर द्वारा सख्त नाराजगी व्यक्त की गई।

ग्राम पंचायत बनवाडा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना वाटरशेड विकास योजना अन्तर्गत संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से स्वरोजगार गतिविधि के सम्बन्ध में चर्चा की। ग्राम बनवाडा में पंचायत द्वारा निर्मित अमृत सरोवर की गुणवत्ता अत्यन्त खराब पाए जाने पर कलेक्टर ने तालाब की जांच के निर्देश सीईओ जिला पंचायत को दिए। अपने भ्रमण में कलेक्टर ने ग्राम भैंसाणा में माध्यमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उपस्थित विद्यार्थियों से कलेक्टर ने संवाद करते हुए उनके शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 576 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *