शंभू बॉर्डर पर GRP सब इंस्पेक्टर की मौत, आंसू गौस के गोलों की बरसात

  
Last Updated:  फ़रवरी 16, 2024 " 05:42 अपराह्न"

हरियाणा। किसानों के दिल्ली कूच का आज चौथा दिन है। अंबाला शंभू बॉर्डर में तैनात GRP के SI हीरालाल की मौत हो गई। इसकी वजह आंसू गैस के गोले से दम घुटना बताई जा रही है। वहीं आज फिर शंभू बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बन गई है।

फिर पुलिस और किसान आमने-सामने हो गए है, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।
आज सुबह भी शंभू बॉर्डर पर एक किसान( Farmers) की मौत हो गई थी। किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई,
मृतक किसान की पहचान ज्ञान सिंह के रुप में हुई है। बता दें कि कल गुरुवार 15 फरवरी को चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच तीसरे दौर की बातचीत ​भी बेनतीजा रही। बैठक देर रात में करीब साढ़े 5 घंटे चली। सूत्रों के अनुसार, सरकार ने एमएसपी पर कानून बनाने के लिए कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसमें किसान और सरकार दोनों के प्रतिनिधि होंगे।

किसान नेता MSP गारंटी पर अड़े रहे। मीटिंग में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल, नित्यानंद राय के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे। अब रविवार 18 फरवरी शाम 6 बजे फिर से बैठक होगी। तब तक दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने का आश्वासन दिया है।

 616 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *