पूर्व मंत्री समेत 5 पूर्व विधायक BJP में हुए शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका

  
Last Updated:  मार्च 10, 2024 " 01:21 अपराह्न"

rajasthan: लोकसभा चुनावों से पहले राजस्थान कांग्रेस(congress) के कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा जॉइन कर ली है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुए कार्यक्रम में CM भजनलाल शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की मौजूदगी में 3 पूर्व मंत्रियों सहित आधा दर्जन से अधिक नेता बीजेपी में शामिल हुए।

राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस(congress) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया और राजेंद्र यादव समेत कई पूर्व विधाक और पदाधिकारी बीजेपी में शामिल हो गए है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी नेताओं का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई।

कुल 25 नेता बीजेपी में शामिल हुए है। पूर्व मंत्री लालचंद कटारिया, राजेंद्र यादव, पूर्व सांसद खिलाड़ी लाल बैरवा, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा, विजयपाल मिर्धा, आलोक बेनीवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामपाल शर्मा, पूर्व विधायक रामनारायण किसान, अमित व्यास, पूर्व आईएएस ओंकार सिंह चौधरी, गोपाल राम कुकणा, अशोक जांगिड़, प्रिया सिंह मेघवाल, राजस्थान कांग्रेस सेवा दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चौधरी, राजेंद्र परसवाल, शैतान सिंह मेहरड़ा प्रधान पंचायत समिति जोबनेर, रामनारायण झाझड़ा, प्रधान पंचायत समिति झोटवाड़ा, जगन्ननाथ बुरड़क, कर्मवीर चौधरी, कुलदीप देवा, बच्चू सिंह चौधरी, रामलाल मीणा, महेश शर्मा, रणजीत सिंह और मधुसूदन शर्मा बीजेपी में शामिल हुए है।

https://x.com/BJP4Rajasthan/status/1766721854415512046?s=20

जनाधार वाले नेताओं की कांग्रेस (Congress) में कोई कद्र नहीं – रिछपाल
बीजेपी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। मिर्धा ने कहा कि कांग्रेस में जनाधार वाले नेताओं की कोई कद्र नहीं है। कांग्रेस में अब सिर्फ ऐसे नेता रह गए हैं जो एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम करते हैं। रिछपाल मिर्धा ने कहा कि वे नागौर के सबसे सीनियर कांग्रेस नेता हैं लेकिन पार्टी ने उन्हें कभी संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं दी। चार बार विधायक रहने के बाद भी कांग्रेस ने सिर्फ इसलिए टिकट काट दिया क्योंकि सीनियर नेता को मंत्री बनना पड़ सकता था।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 839 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *