MP में धुंआधार प्रचार का दौर, पीएम मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खडग़े 4 नवंबर को आ रहे हैं

  
Last Updated:  नवम्बर 1, 2023 " 08:03 अपराह्न"

MP Elections 2023 : मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर धुंआधार प्रचार का दौर की शुरुआत हो गई हैं, बीजेपी (BJP) कांग्रेस (congress) बसपा (BSP) और आम आदमी पार्टी (aap) सहित तमाम पार्टिंयों के नेताओं के ताबड़तोड़ दौरे होने वाले हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े 4 नवंबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। प्रियंका गांधी 8 और 9 नवंबर को MP आएंगी। वही बसपा प्रमुख मायावती 5 दिनों में नौ बड़ी सभाओं को संबोधित करेंगी।

PM मोदी की 4 नवंबर को रतलाम और सिवनी में सभा प्रस्तावित है। पीएमओ की ओर से इन दोनों सभाओं की अधिकृत मंजूरी आना बाकी है। मल्लिकार्जुन खडग़े बालाघाट के कटंगी और डिंडोरी के शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं करेंगे।
8 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इंदौर के सांवेर और खातेगांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। इसके अगले दिन 9 नवंबर को उनकी रीवा में जनसभा प्रस्तावित है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी की पूर्व सीएम मायावती मप्र विधानसभा चुनाव के लिए नौ जनसभाओं को संबोधित करेंगी। मायावती 6, 7, 8, 10 और 14 नवंबर को एमपी के दौरे पर रहेंगी। 5 दिन में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में 9 जनसभाओं को संबोधित करेंगी।

 1,949 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *