Ratlam: मतदान दिवस के दिन मत का प्रयोग करने वाले मतदाताओं को खाने-पीने की चीजों में छूट प्रदान करें : कलेक्टर

  
Last Updated:  अप्रैल 25, 2024 " 06:32 अपराह्न"

कलेक्टर की खाने पीने की दुकानो के मालिकों के साथ बैठक संपन्न

रतलाम। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने सुशासन भवन में खाने पीने की दुकानों के मालिकों के साथ एक विशेष बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने दुकानदारों को कहा कि मतदान दिवस की दिन ऐसे मतदाता जो मत का प्रयोग करते हैं तथा अपने हाथों पर स्याही का निशान दिखाते हैं, उन्हें खाने पीने की वस्तुओं में विशेष छूट प्रदान की जाए। इसके साथ ही मतदाताओं को दुकानों पर 10% छूट 15% जो सुविधा अनुसार लगे छूट भी प्रदान कर सकते हैं। मतदान केंद्र के आसपास की दुकानों में भी छूट प्रदान की जा सकती हैं। दुकानदारों के द्वारा दी जाने वाली छूट के संबंध में स्वीप की गतिविधियों से समन्वय करें। इसके साथ ही समाज स्तर पर भी मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। सभी को मतदान के लिए प्रेरित करें। मतदान दिवस के दिन दुकानों पर दी जाने वाली छूट के संबंध आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाए। इसके साथ ही कोई भी छूट किसी राजनीतिक दल विशेष से जुड़ी हुई नहीं होनी चाहिए, इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें।

chief editor Uttam Sharma. mk choudhari
Spasht.K@gmail.com
Spashtkhabar16@gmil.com

 544 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *