रतलाम: पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त दबिश कार्यवाही , एक मोटरसाइकिल एवं 90 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त-
Last Updated: जनवरी 15, 2021 " 01:02 पूर्वाह्न"
रतलाम/सैलाना| रतलाम कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ,पुलिस अधिक्षक गौरव तिवारी एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन में और सहायक जिला आबकारी अधिकारी एम.एल. मांडरे के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त दबिश कार्यवाही में अवैध मदिरा संग्रहण, विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के तहत 14 जनवरी को सैलाना एवं ग्राम पहाड़ी बँगला,ग्राम आडवाणिया ,ग्राम कोटड़ा,ग्राम रामगढ़ में दबिश देकर कुल 07 प्रकरण कायम किए गए,जिसमे ओंकार पिता कमजी खराडी उम्र 45 वर्ष निवासी पहाड़ी बंगला के कब्जे से 08लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं , कलूपिता सरदार उम्र 21 वर्ष निवासी रामगढ़ के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं , मनीष पिता कर्मा मेडा उम्र 35 वर्ष निवासी कोटड़ा के कब्जे से 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा व एक होंडा मोटरसाइकिल ईश्वर पिता कालू भाभर 28 वर्ष निवासी पहाड़ी बंगला 15लीटर हाथ भट्टी एवं , वीरजी पिता प्रेमा 35 साल निवासी आडवाणिया के कब्जे से 10 ली हाथ भट्टी व गंगाराम पिता रामजी 24 वर्ष सैलाना निवासी के कब्जे से 14 पाव व तेजू पिता गोपाल राठौर निवासी बोदिना के कब्जे से 15 ली हाथ भट्टी देशी जब्त किये गये ,इस प्रकार कुल लीटर 85लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं होंडा मोटरसाइकिल ओर 14 पाव देशी मदिरा प्लेन बरामद किया गया। जब्त मदिरा व वाहनअनुमानित मूल्य 72100/- रुपए पायी गयी । आरोपियों के विरुद्ध आबकारी वृत्त सैलाना प्रभारी पुष्पराज सिंह व इंचार्ज थाना प्रभारी सैलाना मनोज पाटीदार द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) के कुल 07 प्रकरण पंजीबद्घ किये गए। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक ध्यान सिंह सोलंकी, ए एस आई के.एल दायमा, व, थाना सैलाना स्टाफ आरक्षक दिलीप रावत व सतीष परमार ,माखन जी तथा आबकारी आरक्षक, प्रकाश डामोर, रामचरण पवार ,विशेष योगदान रहा।