Ratlam: केबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप ने राजगढ़ में किया ध्वजारोहण

  
Last Updated:  अगस्त 15, 2024 " 07:13 अपराह्न"

राजगढ़/रतलाम।प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री तथा प्रदेश के राजगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप ने स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर राजगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं सलामी गारद का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। समारोह में  प्रभारी मंत्री श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश का भी वाचन किया। इस अवसर पर सांसद रोडमल नागर, विधायक राजगढ् अमर सिंह यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्कूली छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।

Ad

 मुख्य समारोह में सशस्त्र बल प्लाटून द्वारा हर्ष फायर किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री काश्यप ने खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा भी उनके साथ थे।

इस समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जिला नगर सेना, जिला पुलिस बल (महिला),  स्काउट दल उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेडक्रास दल सीएम राईज स्कूल, स्काउट दल माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन एवं शौर्य दल (महिला सशक्तिकरण) महिला बाल विकास राजगढ की टुकडिय़ों द्वारा आकर्षक परेड प्रस्तुत की गई। मुख्य अतिथि ने इस दौरान परेड कमांडर्स का परिचय भी प्राप्त किया। परेड के मुख्य कमाण्डर रक्षित निरीक्षक रविकांत शुक्ला थे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

Ad

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंग-बिरंगी गणवेश में आकर्षक सामूहिक पीटी का भी प्रदर्शन किया गया, जिसको उपस्थित जनसमूह ने ताली बजाकर सराहा। इसके उपरान्त कस्तूरबा हॉस्टल राजगढ्, उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विघालय राजगढ, कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय राजगढ एवं गुरूकुल पब्लिक स्कूल राजगढ् के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के अंत में प्रभारी मंत्री श्री काश्यप, सांसद रोडमल नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया, विधायक राजगढ् अमर सिंह यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

परेड प्रदर्शन में सीनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल, द्वितीय पुरस्कार जिला महिला पुलिस बल एवं तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल को मिला। इसी तरह जूनियर डिवीजन में प्रथम पुरस्कार स्काउट दल उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ को, द्वितीय पुरस्कार रेडक्रास दल सीएम राईज स्कूल को एवं तृतीय पुरस्कार स्काउट दल माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन की टुकडिय़ों को मिला।

इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम में कस्तुरबा हॉस्टल राजगढ् के विघार्थी प्रथम स्थान पर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ् के छात्राओं को द्वितीय स्थान तथा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश पिपलोटिया एवं फहीम खान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

 536 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *