धामनोद में पहले दिन 12 में से 04 किसान गेहूँ लेकर उपार्जन केन्द्र पहुंचे-

  
Last Updated:  अप्रैल 15, 2020 " 02:26 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:15 अप्रैल 2020(स्पष्ट खबर) प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2020-21 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी आज बुधवार 15 अप्रैल से प्रारंभ हुई है ,
जिस के अन्तर्गत धामनोद में भी कृषक बहुद्देशीय के दो उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी हुई है जिसमें पहले दिन एस एम एस 6-6 किसानों को मिले थे
लेकिन केन्द्र कं. 01 पर एक किसान ने 3 क्विंटल 50 किलों गेहूँ तोले है तो वहीं केन्द्र कं. 02 पर तीन किसानों ने 22 क्विंटल 50 किलों गेहूँ तोले है
समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिए पहले दिन निर्धारित 12 में से 4 किसानों ही उपार्जन केन्द्र पर गेहूँ लेकर पहुंचे थे,

उपार्जन केन्द्र पर सहकारी संस्था द्वारा शुभारंभ पूजा करवाते हुए

राजस्व विभाग ने उपार्जन केन्द्र पर व्यवस्था का जायजा लिया-

उपार्जन केन्द्र पर उपस्थित अधिकारी

कृषक बहुद्देशीय केन्द्र धामनोद पर प्रांरभ हुई समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी उपार्जन केन्द्र का जायजा लेने के लिए तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल, अपने राजस्व अमले के साथ पहुंचे जहां सहकारिता संस्था धामनोद के कर्मचारियों से उपार्जन केन्द्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा कोरोना वायरस के बचाव के जरुरी निर्देश भी दिये , संस्था प्रबंधक राहुल केलवा ने यहाँ तहसीलदार श्री पटेल से उपार्जन केन्द्र पर खरीदी के समय एक पुलिस जवान की डयूटी लगवाने की मांग भी की गई,
इस दौरान गिरधावर, पटवारी मनोहर राठौड़, नगर परिषद सीएमओ लक्ष्मीकांत शर्मा, सहकारी संस्था प्रबंधक राहुल केलवा, गणेश पाटीदार, दिनेश राव, यशवंत पटेल आदि कर्मचारी , किसान एवं तूलावटी उपस्थित थे

 3,701 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *