Ratlam:भू अभिलेख से बंधक हटाने की कार्यवाही की जाए

  
Last Updated:  अक्टूबर 19, 2024 " 05:20 अपराह्न"

Ratlam:भू अभिलेख से बंधक हटाने की कार्यवाही की जाए

रतलाम। बैंकों द्वारा ऋण देने के दौरान खाता खसरा पर बैक का बंधक चढ़ाया जाता है। लेकिन ऋण चुकाने के बाद किसान को एन.ओ.सी. दी जाती है। और बंधक नही हटाया जाता है। इससे किसानों को बाद मे समस्याओं का सामना करना पडता है। ऋण चुकता होने पर एन.ओ.सी. देने साथ ही बंधक भी हटाया जाए। यह मांग भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की उपस्थिति मे समाजसेवी रवि पंवार ने जिलाधीश राजेश बाथम से की। श्री उपाध्याय ने भी जनहित मे इस समस्या का समाधान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंधक नही हटने से किसान जब दूसरी योजना का लाभ लेने जाता है तो उसे वह सुविधा नहीं मिलती है। बंधक हटाने के लिए किसानों को परेशान भी किया जा रहा है। इसलिए एन.ओ.सी. जारी करने साथ ही बंधक हटाने की व्यवस्था की जाए।

 598 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *