Ratlam:विधायक डोडियार ने केल्दा पूनापाड़ा में तालाब का भूमि पूजन किया

  
Last Updated:  नवम्बर 20, 2024 " 04:43 अपराह्न"

सुनिलसिंह परिहार
रतलाम/सैलाना।
ज़िले में सैलाना विधानसभा के स्थानीय विधायक कमलेश्वर डोडियार ने केल्दा पंचायत के पूनापाड़ा गाँव में 86 लाख की लागत राशि से निर्माणित होने वाले नवीन तालाब निर्माण का भूमि पूजन किया।

विधान सभा क्षेत्र सैलाना जनपद के पूनापाड़ा गाँव में बनने वाले तालाब का भूमि पूजन करने के दौरान विधायक डोडियार ने बताया कि घटिया निर्माण करने पर ठेकेदार और इंजीनियर के ख़िलाफ़ कार्रवाई कर तालाब को अच्छी गुणवत्ता में बनवाएँगे।
डोडियार ने यह भी बताया कि तालाब बनने से कृषि सिंचाई की सुविधा होगी वही कुएँ ट्यूबवेल भी रिचार्ज होंगे जिससे पेय जल की समस्या भी दूर होगी। भूमि पूजन के दौरान विधायक कमलेश्वर डोडियार के साथ संबंधित अधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 834 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *