कृषि विभाग के निरीक्षकों की कार्रवाई नजर आनी चाहिए, कलेक्टर श्री बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

  
Last Updated:  दिसम्बर 2, 2024 " 06:26 अपराह्न"

Ratlam: जिले में वर्तमान रबी मौसम में किसानों को उचित दर पर उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ज्यादा मूल्य लेने पर विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाए, प्रकरण दर्ज करें। खाद की कालाबाजारी नहीं हो इसके लिए कृषि विभाग के निरीक्षक सतत रूप से मैदानी निरीक्षण करते रहे, उनकी कार्रवाई नजर आनी चाहिए जो अभी दिख नहीं रही है। उपसंचालक कृषि तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उक्त निर्देश कलेक्टर राजेश बाथम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्टर ने इस दौरान मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में विभिन्न विभागों की लंबित शिकायतों के निराकरण की विशेष रूप से समीक्षा की, अंतर विभागीय समन्वय पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन में स्वास्थ्य विभाग में लंबित शिकायतों की निराकरण की विशेष रूप से समीक्षा करते हुए सीएमएचओ डॉ. चंदेलकर को आवश्यक निर्देश दिए गए। डॉ. चंदेलकर ने बताया कि धीमा कार्य करने पर विभाग के दो अकाउंटेंट के तीन-तीन दिवस के वेतन काटे गए हैं। श्रम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि तथा खाद्य आपूर्ति विभागो के पास ज्यादा लंबित शिकायतों पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तेजी से निराकरण हेतु निर्देशित किया।

 589 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *