समस्याओं के निराकरण ,विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए नगर पालिकाओं नगर निगम की नियमित रूप से बैठके आयोजित की जाएगी
Last Updated: जनवरी 1, 2025 " 09:16 अपराह्न"
समस्याओं के निराकरण ,विकास कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए नगर पालिकाओं नगर निगम की नियमित रूप से बैठके आयोजित की जाएगी
Ratlam: जिले के नगरीय क्षेत्र में समस्याओं के निराकरण, विकास कार्यों की मॉनिटरिंग की नियमित व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम, नगर पालिकाओ तथा नगर परिषदो की नियमित रूप से बैठके आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर राजेश बाथम ने बताया कि नगरों के व्यवस्थित विकास, नगरीय अधोसंरचना की प्रगति तथा समस्याओं के निराकरण के लिए नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा एवं समस्याओं के त्वरित निदान के लिए माह में दो बार संबंधित अधिकारियों की बैठक आयोजित करके नियमित समीक्षा की जाएगी। बैठक का समन्वय एवं फॉलोअप आयुक्त नगर निगम की सहायता से अपर कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। जिले की नगर पालिका जावरा क्षेत्र से संबंधित बैठक माह में दो बार आयोजित होगी। बैठक का समन्वय तहसीलदार द्वारा किया जाएगा, अध्यक्षता एसडीएम करेंगे। समन्वय तथा मॉनिटरिंग मुख्य नगर पालिका अधिकारी की सहायता से जावरा तहसीलदार द्वारा की जाएगी।
इसी प्रकार जिले की नगर परिषदों में बैठक एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित होगी जिसका समन्वय तथा फॉलोअप संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। प्रत्येक बैठक का कार्य वृत्त बैठक के संयोजन द्वारा संधारित किया जाएगा। आगामी बैठक में पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे, जिला स्तर पर उक्त समस्त बैठकों केआयोजन का समन्वय एवं वरिष्ठ कार्यालय तथा शासन से पत्र व्यवहार करने का दायित्व परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण का रहेगा।
574 total views
Facebook Comments
Related Posts
दिसम्बर 6, 2020 किसान भाई रबी फसलों का बीमा कराए –
शाजापुर | किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उप संचालक श्री आरपीएस नायक ने जानकारी देतेे […]