सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने वर्षा से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की

  
Last Updated:  अगस्त 12, 2025 " 07:33 अपराह्न"

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने वर्षा से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग की

Sunilsingh parihar, Ratlam/ sailana: सैलाना क्षेत्र के किसानों ने इस वर्ष दो बार बोवनी की, लेकिन प्राकृतिक आपदा और मानसून की अनियमितता के कारण दोनों ही बार फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं। क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और जिला कलेक्टर राजेश बाथम को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों की तत्काल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन करने और खराब हुई फसलों के लिए शीघ्र उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है।

किसानों की समस्याएं

किसानों की फसलें अतिवृष्टि और मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से चौपट हो गई हैं। वर्तमान स्थिति में किसानों की फसलें इतनी खराब हो चुकी हैं कि उनसे लागत भी निकलना संभव नहीं है।
यह परिस्थिति क्षेत्र के किसानों के लिए दोहरी मार और गंभीर आर्थिक संकट का कारण बन गई है।

विधायक कमलेश्वर डोडियार ने मांग की है कि प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाए और उन्हें ऋण माफी और बीज एवं खाद में विशेष सहायता दी जाए। इससे किसानों को अपनी फसलें फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी और वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकेंगे।

 621 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *