रतलाम/सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने घर-घर पहुंचकर सूचीकरण प्रक्रिया देखी, प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

  
Last Updated:  मई 8, 2026 " 04:55 अपराह्न"

Ratlam: सैलाना तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने घर-घर पहुंचकर सूचीकरण प्रक्रिया देखी, प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रतलाम/सैलाना(स्पष्ट खबर)।जनगणना-2026 को पूर्ण पारदर्शिता, दक्षता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। अनुभाग क्षेत्र में प्रगणकों द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य का एसडीएम एवं तहसीलदार द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
एसडीएम तरुण जैन ने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं स्थानीय नागरिकों से भी अपील की गई कि वे सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।
अधिकारीयो द्वारा गांवों और मजरों में पहुंचकर घर-घर चल रही सूचीकरण प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन कर रहे हैं तथा नागरिकों से चर्चा कर जानकारी भी ले रहे हैं।


इसी क्रम में तहसीलदार कुलभूषण शर्मा ने ग्राम पंचायत करिया अंतर्गत गांव करिया एवं मजरा नयाखेड़ा पहुंचकर एचबीएल कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, डेटा की शुद्धता और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए प्रगणकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
तहसीलदार शर्मा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं है, बल्कि देश के भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, आवास एवं सामाजिक योजनाओं का निर्धारण इन्हीं आंकड़ों के आधार पर किया जाता है। इसलिए प्रत्येक जानकारी का सही एवं निष्पक्ष संकलन अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि इस बार की जनगणना में डिजिटल तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। प्रगणक टैबलेट और मोबाइल ऐप के माध्यम से सीधे ऑनलाइन डेटा दर्ज कर रहे हैं, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है और त्रुटियों में कमी आई है।
निरीक्षण के दौरान सुभाष चौहान, सविता कारपेंटर, कृष्णा परमार एवं बद्रीलाल चौहान सहित अन्य प्रगणक उपस्थित रहे।

 295 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *