रतलाम/अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता आयोजित

  
Last Updated:  जून 15, 2026 " 08:24 अपराह्न"

Ratlam: अंतरराष्ट्रीय मल्लखंब दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मलखंब प्रतियोगिता आयोजित


रतलाम, 15 जून(स्पष्ट खबर)। 
अंतर्राष्ट्रीय  मलखंब  दिवस के अवसर पर विधायक क्रीड़ा केंद्र, संत कंवर राम नगर विरियाखेड़ी में क्रीडा भारती, जिला मल्लखंब एसोसिएशन, खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय मल्लखंब प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रतलाम जिले की विभिन्न टीमों के ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अधिकारी श्रीमती रुचि शर्मा,  क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष डा.गोपाल जी मजावदिया, पूर्व क्रीडा अधिकारी आर.सी. तिवारी रहे, अतिथियों का स्वागत जिला मल्लखंब संघ के सचिव जितेंद्र धूलिया, जिला समन्वयक दुर्गाशंकर मोयल, प्रीति चारपोटा,  जितेंद्र राठौर, मुकेश राठौर एवं दुर्गा डामोर ने किया। जितेंद्र धूलिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य मल्लखंब खेल को बढ़ावा देना, खिलाड़ियों को प्रतियोगी मंच उपलब्ध कराना तथा युवाओं में खेलों के प्रति रुचि एवं जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पोल मल्लखंब , रोप मल्लखंब एवं हैंगिंग मलखंब की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।


प्रतियोगिता के टेक्निकल के रूप में प्रशिक्षक पवन सिंधल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में आयुष प्रजापत, तन्वेश जाधव एवं गौरव सोलंकी  निर्णायक रहे ।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। अंत में उपस्थित अतिथियों ने मल्लखंब जैसी भारत की प्राचीन खेल परंपरा को आगे बढ़ाने एवं अधिक से अधिक युवाओं को भाग लेने का आह्वान किया।

 156 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *