रतलाम/कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की

  
Last Updated:  जुलाई 28, 2026 " 06:55 अपराह्न"

Ratlam:कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने जनसुनवाई में 99 आवेदनों की सुनवाई की

रतलाम 28 जुलाई(स्पष्ट खबर)। कलेक्टर कार्यालय रतलाम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह, सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन एवं अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 99 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों से समाधान कराया। शेष आवेदनों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया।

जनसुनवाई में भूमिका पिता बिजेन्द्र निवासी डीजल शेड रतलाम ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। छात्रा ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है, जिसके कारण उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया है। समग्र आईडी में पिता के नाम के अनुसार सरनेम दर्ज नहीं होने से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पा रहा है। इस पर कार्रवाई के लिए सीईओ जनपद रतलाम को निर्देशित किया।

कलाबाई निवासी बिलपांक ने भूमि के नामांतरण के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी भूमि के नामांतरण हेतु आवेदन दिया था। परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई हैं। मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए तहसीलदार रतलाम ग्रामीण को निर्देशित किया गया।

ग्राम पलास निवासी मीराबाई ने आवास योजना अंतर्गत आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कार्यवाही के लिए सीईओ जनपद को निर्देशित किया।

 48 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *