रतलाम/स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई

  
Last Updated:  अगस्त 13, 2026 " 02:13 अपराह्न"

Ratlam: स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल की गई

रतलाम,(स्पष्ट खबर)।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के भव्य आयोजन के लिए की गई तैयारियों एवं परेड की अंतिम रिहर्सल आज 13 अगस्त को स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर की गई। रिहर्सल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एएसआई मदनलाल सांखला ने ध्वजारोण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर बृजेंद्र रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम शहर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान एस. ए. एफ. 24 वी वाहिनी ‘बी’ कंपनी रतलाम, जिला पुरूष बल रतलाम, जिला महिला बल रतलाम, जिला होमगार्ड बल रतलाम, एन.सी.सी. सीनियर डिविजन शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम, एन.सी.सी. जुनियर डिविजन शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. रतलाम, एन.सी.सी. सेंट, जोसेफ कान्वेन्ट स्कूल रतलाम, एन.सी.सी. मोर्निंग स्टार हाई स्कूल रतलाम द्वारा अंतिम रूप से मुख्य समारोह के लिए परेड की रिहर्सल की गई। स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अभ्यास किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।

Ad
Ad
Ad
Ad

 109 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *