रतलाम/भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 174 पदाधिकारियों का मनोनयन

  
Last Updated:  सितम्बर 6, 2026 " 08:48 अपराह्न"

Ratlam: भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, 174 पदाधिकारियों का मनोनयन

रतलाम, 06 सितम्बर (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं जिला प्रभारी विवेक जोशी की सहमति से कार्यसमिति का गठन किया गया है।

जिला कार्यसमिति में जिले की पांचों विधानसभाओं – रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, जावरा और आलोट से कुल 75 नेताओं को जिला कार्यसमिति सदस्य, 43 नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्य एवं 56 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। इस प्रकार कुल 174 कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है।

स्थाई आमंत्रित में सांसद, मंत्री, विधायक सहित वरिष्ठ नेता

स्थाई आमंत्रित सदस्य के रूप में सांसद सुधीर गुप्ता, सांसद अनिल फिरोजिया, सांसद अनिता नागर सिंह चौहान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रवीण सोनी सहित पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व महापौर, अन्य जनप्रतिनिधि एवं पूर्व पार्टी पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को और अधिक मजबूत करेगी तथा आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 131 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *