रतलाम/सैलाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु भागर, टर्मरिक पाउडर एवं अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लिए

  
Last Updated:  सितम्बर 19, 2026 " 12:18 अपराह्न"

Ratlam:सैलाना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाई, जांच हेतु भागर, टर्मरिक पाउडर एवं अन्य खाद्य पदार्थ के नमूने लिए

रतलाम (स्पष्ट खबर)।खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति मंडोरिया खाद्य एवं औषधि प्रशासन रतलाम द्वारा ज़ाकिर हुसैन असगर अली किराना पंचेड़ वाले का निरीक्षण किया गया। मौके पर राजगीरा के लड्डू नहीं पाए गए। निरीक्षण के दोरान भागर एवं फरियाली मिक्स आटा के नमूने लिए गए तथा सुधार नोटिस जारी किया गया।

इसी क्रम में मुल्ला अब्देली मुल्ला काला भाई एमजी रोड सैलाना से गुलाब जामुन मिक्स का नमूना लिया गया। बादशाह जनरल स्टोर एंड किराना से अरिहंत टर्मरिक पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया गया। मौके पर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत मानक स्तर की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

 140 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *