MP में फिर बदला मौसम: भोपाल-उज्जैन समेत 15 जिलों में बारिश के आसार, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 22 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

  
Last Updated:  अक्टूबर 19, 2026 " 02:17 अपराह्न"

MP Weather Update : फिर बदला मौसम: भोपाल-उज्जैन समेत 15 जिलों में बारिश के आसार, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 22 अक्टूबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

भोपाल(स्पष्ट खबर)। मानसून की विदाई के बाद निम्न दाब क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मध्य प्रदेश में फिर बारिश की स्थिति बन गई है। रविवार को खंडवा, गुना, महू और सीहोर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई।

आज 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, 19 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल, सागर, भोपाल और उज्जैन संभाग के 15 जिलों में बारिश की संभावना है। इनमें भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर और दमोह शामिल हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

दोपहर बाद ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और निवाड़ी में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

विजयादशमी पर भी भीगेंगे कई जिले
20 अक्टूबर (विजयादशमी) को इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, हरदा और बैतूल में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। 21-22 अक्टूबर तक पश्चिमी मप्र में बारिश का दौर जारी रहेगा। 23 अक्टूबर के बाद मौसम साफ होने लगेगा।

इंदौर में मौसम का यू-टर्न
इंदौर में अक्टूबर का पहला पखवाड़ा सूखा बीता, लेकिन पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। रविवार को एयरपोर्ट, विजय नगर, पलासिया सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री (सामान्य से 2 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 21.6 डिग्री (सामान्य से 4 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया। 22 अक्टूबर तक इंदौर में बादल और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।

क्यों हो रही बारिश?
भोपाल मौसम केंद्र के अनुसार दक्षिणी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात और हिमाचल-पंजाब पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बनी हुई है, जिससे अरब सागर से नमी आ रही है।

इस साल मानसून का लेखा-जोखा
इस बार मानसून 24 जून से 3 अक्टूबर तक 100 दिन सक्रिय रहा। प्रदेश में 908.4 मिमी (95.9%) बारिश हुई, जबकि सामान्य 949.5 मिमी है। यानी 4% कम। पूर्वी मप्र में 4% ज्यादा, पश्चिमी में 12% कम बारिश हुई। 55 में से 25 जिलों में अच्छी बारिश हुई, आलीराजपुर सबसे पीछे रहा।

 138 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *