MP में मानसून सक्रिय, बड़वानी-खंडवा में रेड अलर्ट, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  
Last Updated:  जुलाई 4, 2026 " 09:51 पूर्वाह्न"

भोपाल, 4 जुलाई(स्पष्ट खबर)। मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 19 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बड़वानी और खंडवा जिलों के लिए सबसे गंभीर चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बड़वानी और खंडवा में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, धार, आलीराजपुर, खरगोन, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है।

इंदौर, देवास, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर और पांढुर्णा में भारी वर्षा का अनुमान है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, रीवा, सतना सहित प्रदेश के शेष जिलों में भी तेज बारिश के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटे में झमाझम
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई। इंदौर में सबसे अधिक 2.25 इंच बारिश हुई। मंडला में 1.75 इंच, भोपाल में 1.5 इंच और बालाघाट में 1.25 इंच वर्षा रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है। भोपाल का अधिकतम तापमान 29°C, इंदौर 30°C और जबलपुर 28.3°C रहा। मलाजखंड 25.5°C के साथ सबसे ठंडा स्थान रहा।

जनजीवन प्रभावित
उज्जैन में रातभर हुई तेज बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे घाट किनारे बने कई मंदिर जलमग्न हो गए। भोपाल में सुबह से रुक-रुक कर बारिश जारी है। रतलाम जिले के शिवपुर गांव में खेतों में पानी भरने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास न जाने और जरूरी होने पर ही घर से निकलने की अपील की है।

 181 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *