प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभार्थी कहे, शान के खिलाफ.?

  
Last Updated:  जनवरी 24, 2020 " 04:07 अपराह्न"

रतलाम,24 जनवरी 2020 (स्पष्ट खबर)।प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीबों के सपने साकार हो रहे हैं, प्रदेश सरकार भी गरीबों को लेकर नई-नई योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।
सरकार की योजनाओं में जरूरत मंद गरीब वर्ग लाभार्थियों के सपने साकार हो रहें हैं लाभार्थियों के खिले चहरे कल्याणकारी योजनाओं का स्वत ही बखान कर
सरकार का “हृदय” से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।
लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले कुछ ऐसे संपन्न लोग भी है जो आवास योजना के हितग्राही, लाभार्थी कहे अपनी शान के खिलाफ मान रहें है।
जी हाँ प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ तो उठा लिया लेकिन अपने व परिवार को कोई प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी कहें यह बात कुछ लाभार्थियों को रास नहीं आ रही हैं। जो इंगित करता है की प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों ने भी हितग्राही बन लाभार्थी हुए हैं

खबर रतलाम जिले के नगर परिषद धामनोद से है,
जानकारी अनुसार जहां प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए गरीब व आर्थिक कमजोर परिवारों के साथ ही बड़ी संख्या में धनाठी संपन्न परिवारों के व्यक्तियों ने भी सशर्त आवेदन किया था
एसे व्यक्तियों व परिवारों के पास एक से अधिक मकान, भूखण्ड के अलावा पूर्व से ही अपने पक्के मकान निवास के लिए थे व अन्य भूखण्ड , मकान जो कच्चे थे उनकों परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर करवा कर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लिया है, धामनोद नगर में इन व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेकर रईसी ठाठ से मकान निर्माण किये है प्रधानमंत्री आवास योजना में निर्मित आवास के मुख्य द्दार के पास नियमाअनुसार योजना के मोनो के साथ योजना व हितग्राही का नाम भी मकान पर लिखवाना हैं , लेकिन आर्थिक रूप से संपन्न परिवार इस प्रक्रिया को अपनी शान के खिलाफ मान कर,
मकान के पिछवाडे व एसी जगह पर लिखवा रहे हैं कि जहां किसी की नजर आसानी से नहीं पहुंचे।

इस विषय में मुझे कुछ हितग्राहीयों की जानकारी मिली है
जिनहोने आवास योजना में मकान निर्माण कर योजना का नाम व हितग्राही का नाम, मुख्य द्दार पर पेंट नहीं करवाये हैं
मामले को दिखवाया जा रहा हैं। लक्ष्मीकांत शर्मा मुख्य नगरपालिक अधिकारी धामनोद

 6,244 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *