सरवन में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार शिविर के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को दायित्व सौपे

  
Last Updated:  फ़रवरी 21, 2020 " 02:52 अपराह्न"

रतलाम: 21-फरवरी।
सैलाना विकासखण्ड के ग्राम सरवन में 25 फरवरी को आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के लिए विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों को दायित्व सौपे गए है।
अपर कलेक्टर श्री संदीप केरकेट्टा ने बताया कि सरवन में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार शिविर के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं जिनमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर हैल्थ कैम्प का आयोजन, जिला परिवहन अधिकारी ड्रायविंग लायसेंस कैम्प का आयोजन, सामाजिक न्याय विभाग द्वारा निःशक्तजनों के लिए प्रमाण पत्र वितरण किया जाना, धार्मिक कार्यक्रम, नशा मुक्ति के खिलाफ शपथ, अधीक्षण यंत्री म.प्र.प.क्षेत्र वि.वि.कं लि बिजली बिल, कनेक्शन के बारे में शिकायत निवारण किए जाएंगे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना पेंशन, राशनकार्ड के बारे में शिकायत निवारण, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग सैलाना एवं तहसीलदार सैलाना भू-पट्टा, ऋण पुस्तिका वितरण आदि के कार्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद् सैलाना सफाई अभियान के साथ ही उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग खाद और बीज से संबंधित समस्याओं का निवारण करेंगे।
जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण कार्यक्रम व्यवस्था के नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहेंगे। पर्याप्त सुरक्षा बल सुरक्षा उपकरणों के साथ समुचित व्यवस्था, यातायात, वाहन पार्किंग व्यवस्था का दायित्व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना को सौंपा गया है। विद्युत व्यवस्था के लिए अधीक्षण यंत्री विद्युत कंपनी, एंबुलेंस मेडिकल सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यक्रम स्थल का ले-आउट तैयार करने, मंच तैयार करने का दायित्व कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, टेंट, माइक, कुर्सी-टेबल, ग्रामों में प्रचार-प्रसार के लिए डौंडी पिटवाने का कार्य ग्राम पंचायत सरवन, उण्डेर, पुनियाखेडी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सैलाना को सौंपा गया है। पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, चुना डलवाने, चलित शौचालय, फायर बिग्रेड की व्यवस्था नगर पालिका अधिकारी सैलाना, आवेदन पत्रों को पोर्टल पर अपलोड करवाने का कार्य जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को, सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान फोटो एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था उपसंचालक सूचना तथा प्रकान विभाग तथा ग्राम भ्रमण हेतु बसों की व्यवस्था का दायित्व जिला परिवहन अधिकारी को सौंपा गया है।
शिविर के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रहेंगे। सभी कार्यालय प्रमुख कैंप के दिवस पर निरंतर भ्रमण कर अपने अधीनस्थ कार्यालयों में मूलभूत सुविधाएं तथा शासन की समस्त आवश्यक जानकारियां अद्यतन करेंगे। कैंप में अपने-अपने विभाग की स्टाल लगाएंगे, स्वयं विभाग का लैपटॉप, प्रिंटर जिसमें योजनाओं की अद्यतन जानकारी एवं ऑपरेटर तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

 1,849 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *