भारत- ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे आज, कोहली के पास बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका
Last Updated: जनवरी 17, 2020 " 05:26 पूर्वाह्न"
खेल।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली के पास बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका है। फिलहाल, कोहली 41 शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया मुंबई वनडे 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।
पहले मैच में की गई गलती को सुधारते हुए कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं। रोहित शर्मा और शिखर धवन ओपनिंग और लोकेश राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाज करने आ सकते हैं।हार के बाद कोहली ने कहा था, ‘‘मैंजब 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरा था, तो मुझे ठीक नहीं लग रहा था। हम इस पर पुनर्विचार करेंगे। एक मैच के बाद ही किसी को घबराने की जरूरत नहीं है।’’
विराट- पोंटिंग – टी 20 में शतक नहीं लगा पाए
कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट में 20 और 80 वनडे में 21 शतक लगाए हैं। वे अब तक 27 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 19 और 230 वनडे में 22 शतक ठोके हैं। वेभी 17 टी-20 में शतक नहीं जमा पाए थे।
पंत की जगहमनीष या केदार जाधव को मौका
चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे। पहले वनडे में तेज गेंजबाज पैट कमिंस की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन के लिए जाएंगे। उनकी जगह दूसरे वनडे में मनीष पांडेय या केदार जाधव को मौका मिल सकता है, जबकि लोकेश राहुल विकेटकीपिंग कर सकते हैं। वहीं इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी खेल सकते हैं। शार्दुल ने पहले वनडे में बगैर विकेट लिए 5 ओवर में 43 रन दिए थे।
पिच औरमौसम रिपोर्ट: राजकोट में मैच के दौरान मौसम साफ रहेगा। तापमान 8 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर अब तक 2 वनडे हुए। दोनों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है।
राकोट मेंभारत अबतक वनडे नहीं जीता
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक दो वनडे खेले, जिनमें उसे हार मिली है। पिछला मैच भारत ने 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह मैच अफ्रीका ने 18 रन से जीता था। इससे पहले 11 जनवरी 2013 को इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।
हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 138 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 62 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
दोनों-टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।