रतलाम: दो आरोपीयों पर 10-10 हजार रुपये ईनाम, अवैध शराब के सेवन उपराांत घटित घटना में पुलिस द्वारा 4 अन्य आरोपीओ को हिरासत मे लिया-

  
Last Updated:  मई 6, 2020 " 02:17 पूर्वाह्न"

रतलाम: 6 मई 2020(स्पष्ट खबर) रतलाम पुलिस ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि ग्राम भदवासा थाना नामली अतंर्गत दिनांक 2-4-2020 को जय सिंह पिता रत्न नाथ कालवेलीय व
दिनांक 3-5-2020 को अर्जुन कालबेदलया की संदिग्ध परिस्थिति में मृत्यु उपरांत उसी गाँव के प्रह्ललाद पिता अनोखीलाल राठोर का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल में भती हुए । प्रकरण की जांच मे सभी व्यक्तिओ
द्वारा शराब के सेवन उपरांत स्वास्थ्य खराब होना व मत्यु होना पाया गया, मुखबिर सूचना , तकनीकी साक्ष्य व
पूछ ताछ मे आए तथ्यों के आधार पर ग्राम भदवासा के रमेश पिता दशरथ मोगया व दिलीप पिता मांगीलाल राठोर
द्वारा अवैध शराब बेचे जाने के तथ्य सामने आए। अतः रमेश पिता दशरथ मोगया व दिलीप मांगीलाल राठोर
के विरुद्ध थाना नामली पर 128/20 धारा 304,326 , 49(ए) आबकारी आबकारी
के अंतर्गत अपराध कायम कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीओं को हिरासत मे लिया गया ।
आरोपी रमेश मोगया व दिलीप राठौर को न्यायालय पेश कर 01 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था ,
पूछताछ में आरोपीयों ने शराब राजू पिता बसन्तीलाल लोढा दनवासी हल्दनूी (02) रमेश कंजर निवासी उकेद़िया से
लाना बताया । जो आरोपी राजू लोढ़ा को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया जा चुका है एवं फरार आरोपी रमेश कंजर की तलाश
की जा रही है जिस के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हज़ार रुपये ईनाम उदघोषणा की गई है।

इसी प्रकार ग्राम रघुनाथगढ़ थाना नामली के अंर्तगत दिनांक 2-5-2020 को विक्की उर्फ पप्पू पिता प्रहलाद सिंह व
दिनांक 3-5-2020 ऋतुराज सिंह पिता रघुनंदन सिंह राजपूत की संदिग्ध मृत्यु उपरांत उसी गाँव के
पंचम सिंह पिता सुखदेव सिंह का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला अस्पताल मे भर्ती होने पर जांच मे सभी
व्यक्तिओं द्वारा शराब के सेवन उपरांत स्वास्थ्य खराब होना व मृत्यु होना पाया गया ।
जांच मे मुखबिर सूचना,
तकनीकी साक्ष्य व पूछताछ मे आए तथ्यों के आधार पर संदेही हीरालाल पिता अंबाराम जाट निवासी
जायसवाल गली नामली द्वारा अवैध शराब बेचे जाने के तथ्य सामने आए , जिस पर पुलिस ने हीरालाल पिता अंबाराम जाट
निवासी जायसवाल गलि नामली के विरुद्ध पुलिस थाना नामली में 129/20 धारा 304,326
, 49(ए) आबकारी अधिनियम के अतंर्तग अपराध पंजीबध्द किया गया है
, आरोपी हीरालाल जाट घटना के बाद से फरार है जिसकी तलाश हेतु टीम गठित कर रिस्तेदारों
के यहां,उज्जैन जिले तथा अन्य स्थानों पर दबिश दी गई जिसकी गिरफ़्तारी के लिए 10 हजार रुपये ईनाम
की उद्घोषणा की गई है ।
ग्राम भारोडा़ के निवासी हीरलाल पिता अंबाराम भील उम्र 45 वषाॆ का स्वास्थ्य खराब होने के कारण जिला
अस्पताल मे इलाजरत रहा व आंखों की दृषिट मे दोष आ गया है , जांच उपरांत लखन सिंह पिता मान सिंह राजपूत निवासी
ग्राम भारोडा़ द्वारा शराब बेंचे जाने व शराब सेवन के उपरांत हीरलाल अस्वस्थ पाया गया । जिस पर
आरोपी लखन सिंह पिता मानसिंह राजपूत निवासी ग्राम भारोड़ के के विरुद्ध थाना नामली पर क्र:-130/20
धारा 326 व 49(ए) आबकारी अधिनियम 3(2)(5)( ए )अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम
के अंतर्तग अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को हिरासत मे लिया है,

5 मई को लखन सिंह राजपूत को न्यायालय पेश कर 01 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया तथा संदीप पिता कारूलाल कटारा भील उम्र 19 साल ग्राम भारोडा़ को गिरफ्तार किया गया, उक्त आरोपीयों ने पूछताछ पर
शराब (01) दिपक पिता शांतिलाल पाटीदार निवासी ग्राम खोखरा थाना सैलाना (02) सुरेश पिता बालाराम राव निवासी धामनोद थाना सैलाना (03) बाला पिता नंदू पारगी भील निवासी बावडी मोहल्ला भीलों की खेड़ी सैलाना से लाना बताया
है, जिस पर उक्त तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सम्पूर्ण घटनाक्रम में मंगलवार तक कुल 4 व्यक्तिओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए अपराध
पंजीबध्द किया गया 3 आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार किया
गया व अग्रिम जांच मे कुल 5 अन्य आरोपीयों की पहचान की गर्ई है, जिसमें से 4 आरोपीयों को गिरफ्तार किया जा चुका है । अन्य फरार 2 आरोपीयों (हीरालाल व
रमेश कंजर ) पर पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा 10-10 हज़ार रूिय का इनाम भी उध्दोषित किया
गया है ,

इस प्रकार की घटनाओ को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया गया जो अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण जिले में
अवैध शराब के विरुद्ध कुल 38 मामले 47 आरोपीओं के विरुद्ध पंजीबद्ध किए जाकर कुल 547 लीटर
अवैध शराब जप्त की गई हैं। इसके अतिरिक्त थाना ताल मे ग्राम पंथ पिपलौदा थाना कालूखेडा़ के अतंर्तग ग्राम
चिकलाना, थाना रिगनोद के अतंर्तग ढोढर बाछ़डा डेरा, ग्राम मोयखेडा़ , थाना औ0क्षेत्र जावरा अतंर्तग राजखेडी़
व उकेडिया कंजर डेरा मे व थाना बरखेड़ा के अतंर्तग चंबल नदी के किनारों पर कंजरों द्वारा अवैध शराब बनाने हेतु
तैयार किए गए करीब 2000 महुआ लाहान को नष्ट किया गया है ,
जिस से अवैध शराब के निर्माण को रोका जा सके ।

 5,059 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *