पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को भाजपा से निकाला-

  
Last Updated:  मई 27, 2020 " 11:34 पूर्वाह्न"

भोपाल:27 मई 2020(स्पष्ट खबर) मध्य प्रदेश के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू को भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। प्रेमचंद गुड्डू ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ खोला था मोर्चा।  प्रेमचंद गुड्डू और उनके पुत्र अजीत बोरासी विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले ही प्रेमचंद गुड्डू ने एक पत्र जारी कर साफ कर दिया था कि वे पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने छिंदवाड़ा जाने के पहले सोमवार को प्रेमचंद गुड्डू के साथ उनका विरोध करने वाले नेताओं को भोपाल बुलाया था। इनमें उज्जैन जिले की तराना सीट से विधायक महेश परमार व घट्टिया से विधायक रामलाल मालवीय, रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट से विधायक मनोज चावला शामिल हैं।
गुड्डू की कांग्रेस में वापसी के विरोध की शुरुआत करने वाले पूर्व मंत्री व विधायक सज्जन सिंह वर्मा को भी कमल नाथ ने बुलाया। चारों विधायकों के साथ गुड्डू की कमल नाथ ने अपने निवास पर बैठक कराई और गिले-शिकवे दूर कराने की कोशिश की। गौरतलब है कि इदौर की सांवेर सीट से भाजपा के संभावित प्रत्याशी तुलसीराम सिलावट के खिलाफ कांग्रेस प्रेमचंद गुड्डू को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी में है।

 4,184 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *