मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार कर ट्रेक्टर चालक फरार-

  
Last Updated:  जून 17, 2020 " 02:09 अपराह्न"

रतलाम/धामनोद:17 जून 2020(स्पष्ट खबर)| रतलाम- बांसवाड़ा मार्ग धामनोद बायपास पर ट्रेक्टर चालक ने मोटर साइकिल सवार को टक्कर मार दी एवं मोटरसाइकिल सवार को घायल अवस्था में छोड़ कर ट्रेक्टर लेकर भाग निकला सुचना मिलने पर मोके पर पहुचीं पुलिस ने दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल रतलाम पहुचाया|
जानकारी अनुसार आज बुधवार को छोटी सरवन निवासी हरिश पिता नारायण यादव अपने साथी शेलेन्द्र पिता सुनील मईड़ा के साथ छोटी सरवन से मोटरसाइकिल कं. RJ, 03, DS 2198 द्वारा रतलाम जा रहे थे जिनकोे धामनोद बायपास पर ट्रेक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मारकर घायल कर दिया एवं मौके से भाग निकला,
जिसकी सुचना पुलिस चौकी धामनोद पर मिलने पर चौकी प्रभारी ध्यान सिंह सोलंकी ने मोके पर पहुँच कर घायलों को एंबुलेंस द्वारा रतलाम जिला अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया है
मिली जानकारी हरिश पिता नारायण यादव को हाथ पैर एंव चेहरे पर चोंट आई है वहीं साथी शैलेंद्र को मामूली चोंट है
पुलिस चौकी धामनोद प्रभारी ध्यान सिंह सोलंकी ने बताया की फरियादी हरिश की रिपोर्ट पर अज्ञात ट्रेक्टर चालक के खिलाफ कारवाही हेतु ट्रेक्टर चालक की पडताल की जा रहीं हैं
उक्त ट्रेक्टर के बारें में पुलिस को कुछ सुराख़ मिले हैं |

 2,863 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *