कोरोना की दवा कोरोनिल मंगलवार दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ में लॉन्च किया जाएगा-

  
Last Updated:  जून 22, 2020 " 07:26 अपराह्न"

हाइलाइट्स:

  • पतंजलि योगपीठ का दावा- हमने बना ली है कोरोना की आयुर्वेदिक दवा, मंगलवार को खुलासा
  • आचार्य बालकृष्ण और बाबा रामदेव दोपहर 12 बजे करेंगे साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ लॉन्च
  • पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने की इसपर रिसर्च

नई दिल्ली
कोरोना से मची तबाही के बीच एक अच्छी खबर है। योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान ने ऐलान किया है कि उसने कोरोना खत्म करने वाली पहली आयुर्वेदिक दवा विकसित कर ली है। इस दवा को मंगलवार दोपहर 12 बजे पतंजलि योगपीठ में लॉन्च किया जाएगा। दवा का नाम कोरोनिल रखा गया है और इसे आचार्य बालकृष्ण लॉन्च करेंगे। इस मौके पर बाबा रामदेव भी मौजूद रहेंगे।
आचार्य बालकृष्ण ने इस संबंध में एक फेसबुक पोस्ट करके जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि यह कोरोना की एविडेंस बेस्ड पहली आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका संपूर्ण साइंटिफिक डॉक्युमेंटेशन के साथ दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, इस दवा को बाने के लिए पतंजलि रिसर्च इंस्टिट्यूट (हरिद्वार) और नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जयपुर) ने मिलकर रीसर्च की है। वहीं, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड और दिव्या फार्मेसी मिलकर इस दवा को बनाने का काम कर रही हैं।

 2,258 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *