इंदौर का मोस्ट वांटेड जीतू सोनी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ने ढूंढ निकाला-

  
Last Updated:  जून 28, 2020 " 08:15 पूर्वाह्न"

इंदौर: इंदौर का मोस्ट वांटेड आरोपी जीतू सोनी गिरफ्तार कर लिया गया है। DIG इंदौर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जीतू सोनी के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। मध्य प्रदेश हनी ट्रैप मामले में सबसे पहली बार जीतू सोनी का नाम आया था। जीतू सोनी ने दावा किया था कि उसके पास मध्य प्रदेश हनी ट्रैप से जुड़े कई सारे सबूत हैं।

जीतू सोनी 7 महीने से फरार था, ₹160000 का इनाम था

सात महीने से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी जीतू सोनी को इंदौर क्राइम ब्रांच ने शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख साठ हज़ार रुपए का इनाम घोषित था। डीआईजी हरीनारायणचारी मिश्र के मुताबिक जीतू उर्फ जितेंद्र सोनी पर शहर के ज्यादातर थानों में मानव तस्करी, दुष्कर्म, अपहरण, धोखाधड़ी, अवैध वसूली के 45 से ज्यादा केस दर्ज हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय यानी 31 नवंबर को पुलिस ने पहली बार उसके होटल माय होम सहित अन्य ठिकानों पर छापा मारा थ। तब जीतू सोनी तो भाग गया लेकिन उसका बेटा अमित सोनी पकड़ा गया।
चार दिन पूर्व क्राइम ब्रांच की टीम गुजरात के अमरेली से उसके बड़े भाई महेंद्र को पकड़ कर लाई। तब जीतू सोनी राजकोट स्थित एक फार्म हाउस से बेटे विक्की सोनी व भतीजे जिग्नेश सोनी को लेकर भाग गया। शुक्रवार को दोबारा लोकेशन निकाली गई ओर छह टीमों ने अलग अलग जगहों पर छापे मारे। इस बार भागने का मौका नहीं दिया ओर जीतू को पकड़ लिया।

 3,794 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *