विप्लव जैन के मनोनयन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Last Updated:  शुक्रवार, अप्रैल 3, 2026  6:16 अपराह्न

Ratlam:विप्लव जैन के मनोनयन पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न रतलाम (स्पष्ट खबर)।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दायित्व पर युवा नेतृत्व विप्लव जैन के मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर न्यू रोड स्थित कार्यालय पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक आतिशबाजी  के साथ एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त की।कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विप्लव जी जैन का मनोनयन रतलाम जिले के और पढ़े

 207 total views

MP में 14 से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित

Last Updated:  शुक्रवार,   4:03 अपराह्न

श्रम स्टार रेटिंग के लिये बाल श्रम अथवा बंधक श्रम नहीं होने की घोषणा आवश्यक भोपाल (स्पष्ट खबर)।प्रदेश में 14 वर्ष से 18 वर्ष तक के बच्चों का खतरनाक उद्योगों एवं प्रक्रियाओं में नियोजन प्रतिबंधित है। श्रम विभाग द्वारा श्रम स्टार रेटिंग के तहत बाल श्रम अथवा बंधक श्रम पाये जाने की स्थिति में ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत संबंधित संस्थान को शून्य अंक दिये जाने की व्यवस्था की गई है एवं इस संबंध में सभी श्रम अधिकारियों को और पढ़े

 283 total views

MP में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस विधायक की गई विधायकी

Last Updated:  शुक्रवार,   2:26 अपराह्न

राजेंद्र भारती (फाइल फोटो) दतिया विधानसभा सीट रिक्त घोषित कांग्रेस विधायक की गई विधायकी नई दिल्ली। दतिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने का मामला अब कानूनी और राजनीतिक रूप से चर्चा का विषय बन गया है। दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा बैंक धोखाधड़ी और दस्तावेजों में हेरफेर के पुराने मामले में तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने उनकी सीट रिक्त घोषित कर दी है। सजा के बाद उनकी सदस्यता और पढ़े

 370 total views

सिंहस्थ 2028: जावरा क्षेत्र में पड़ाव क्षेत्र,पुलिस थाना,स्वास्थ्य केंद्र चिन्हित करने के लिए एसडीएम के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Last Updated:  गुरूवार, अप्रैल 2, 2026  7:08 अपराह्न

 रतलाम(स्पष्ट खबर)। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार एसडीएम जावरा सुनील जायसवाल द्वारा जावरा क्षेत्र में पुलिस, एमपीआरडीसी एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया।   निरीक्षण के दौरान जावरा-महू-नीमच मार्ग पर प्रस्तावित होल्डिंग एरिया (पडाव क्षेत्र ) का स्थल चयन एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही संबंधित मार्ग पर पुलिस थाने एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी और उपलब्धता देखी गई।  अधिकारियों द्वारा मार्ग के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं और पढ़े

 222 total views

Ratlam: जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शा.महाविद्यालय सैलाना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Last Updated:  गुरूवार,   7:01 अपराह्न

रतलाम(स्पष्ट खबर)। शासकीय महाविद्यालय सैलाना में ’जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’ के अंतर्गत जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. पी. पाटीदार के मार्गदर्शन एवं अभियान प्रमुख प्रोफेसर आशा राजपुरोहित के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।  जल  गंगा संवर्धन अभियान के तहत महाविद्यालय में निबंध, भाषण, वाद विवाद, स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के पश्चात महाविद्यालय परिसर से एक जागरूकता रैली निकाली गई । रैली में विद्यार्थियों ने और पढ़े

 224 total views

प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप

Last Updated:  गुरूवार,   6:13 अपराह्न

MP: प्रधान आरक्षक पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, होटल में बिना किराया रहने का आरोप भोपाल (स्पष्ट खबर)।पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, ग्वालियर में पदस्थ एक प्रधान आरक्षक स्तर के पुलिसकर्मी के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय भोपाल स्थित सतर्कता थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 01/26 पंजीबद्ध किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपराध पंजीबद्ध करने से पूर्व की गई सूचना सत्यापन प्रक्रिया में यह तथ्य सामने आया कि संबंधित पुलिसकर्मी वर्ष और पढ़े

 196 total views

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर.. राघव चड्ढा ने संसद में उठाए ये मुद्दे

Last Updated:  गुरूवार,   4:06 अपराह्न

नई दिल्ली(स्पष्ट खबर)। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद के राज्यसभा में अपने नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है, पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Rajya Sabha MP Raghav Chadha) को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल (Rajya Sabha MP Dr. Ashok Mittal) को यह जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी ने इस फेरबदल के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है. अब से डॉ. और पढ़े

 346 total views

MP में काम न करने वाले सचिव-महासचिव को हटाएगी यूथ कांग्रेस..!

Last Updated:  गुरूवार,   2:07 अपराह्न

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस (Madhya Pradesh Youth Congress) के जो निर्वाचित महासचिव-सचिव काम नहीं कर रहे यानी शिथिल हैं, उन्हें हटाया जाएगा। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर तैयार करके राष्ट्रीय संगठन को भेजी जाएगी। इनके स्थान उन युवाओं को अवसर दिया जाएगा, जो बिना पद के भी काम कर रहे हैं। यह निर्णय प्रदेश कार्यकारिणी ने लिया है। वहीं, यह भी तय किया गया है कि 13 अप्रैल को जबलपुर में भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US Trade Deal) के और पढ़े

 319 total views

आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण; 3 परियोजना अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

Last Updated:  बुधवार, अप्रैल 1, 2026  8:20 अपराह्न

Ratlam: 4 स्व सहायता समुह का एक दिवस का पोषण आहार राशि का किया कटौत्रा रतलाम(स्पष्ट खबर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर स्व सहायता समुह द्वारा निर्धारित मेनू अनुसार ताजा पका हुआ भोजन प्रदाय नहीं जा रहा और पढ़े

 340 total views

Ratlam:घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय करने पर नापतौल विभाग ने दर्ज किये आपराधिक प्रकरण

Last Updated:  बुधवार,   7:40 अपराह्न

 रतलाम(स्पष्ट खबर)। नियंत्रक नापतौल मध्य प्रदेश भोपाल ब्रजेश सक्सेना के माध्यम से भारत सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग दिल्ली के शिकायत पोर्टल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर घोषित मूल्य से अधिक मूल्य पर आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक और पानी बोटल पैकेज विक्रय करने की शिकायत प्राप्त होने पर नियंत्रक नापतोल म. प्र. भोपाल और कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार सहायक नियंत्रक/निरीक्षक नापतौल भारत भूषण द्वारा दल के साथ जांच अभियान चलाकर कार्यवाही की गई। जिसमे विभागीय कर्मचारी गोतमलाल मईड़ा को और पढ़े

 324 total views

Ratlam:धूमधाम से निकली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा

Last Updated:  बुधवार,   7:20 अपराह्न

धूमधाम से निकली हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़ा,महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा मेले में किये नवाचार को नागरिकों ने सराहा,संयुक्त अखाड़े में पहलवानों ने किया अपनी कला का प्रदर्शन रतलाम (स्पष्ट खबर)। नगर निगम द्वारा 29 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले के तहत राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व संयुक्त अखाड़े में नागरिकों ने बढ़चढ़कर भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।हनुमानजी की झांकी, चल समारोह व और पढ़े

 269 total views

Ratlam:भाजपा की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता घर-घर फहरायेगे पार्टी ध्वज

Last Updated:  बुधवार,   7:03 अपराह्न

भाजपा की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता घर-घर फहरायेगे पार्टी ध्वज,जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की अध्यक्षता मे जिला बैठक सम्पन्न रतलाम (स्पष्ट खबर)। भारतीय जनता पार्टी आगामी 06 अप्रेल को स्थापना दिवस मनायेगी। इस दिन पार्टी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के साथ घर-घर पार्टी का ध्वज फहरायेगे। इससे पूर्व पार्टी कार्यालयों पर आकर्षक सजावट होगी। स्थापना दिवस पर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य सम्मेलनों का आयोजन किया जायेगा। 07 से 12 अप्रैल तक गांव-बस्ती चलों अभियान भी चलायेगी। रतलाम मे स्थापना दिवस तक भाजपा और पढ़े

 250 total views

विद्युत समाधान योजना की अवधि 15 मई तक बढ़ाई गई : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Last Updated:  बुधवार,   5:58 अपराह्न

अब तक 27 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं ने लिया योजना का लाभ भोपाल (स्पष्ट खबर)। मध्यप्रदेश सरकार की समाधान योजना 2025-26 के द्वितीय व अंतिम चरण को 15 मई तक बढ़ा दिया गया है। पूर्व में यह योजना 31 मार्च तक लागू थी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले वर्ष 3 नवम्बर को समाधान योजना 2025-26 की शुरुआत हुई थी। मध्यप्रदेश सरकार की विद्युत समाधान योजना और पढ़े

 335 total views

कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Last Updated:  बुधवार,   5:30 अपराह्न

इंदौर-उज्जैन तथा उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग निर्माण को मिला अनुमोदन,पश्चिम भोपाल बायपास का परिवर्तित एलाइनमेंट अनुमोदित,मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश सड़क विकास‍निगम के संचालक मंडल की हुई बैठक भोपाल (स्पष्ट खबर)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने कहा है कि राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। किसान कल्याण वर्ष 2026 में “समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश” के विचार को सार्थक करते हुए किसान हित में अनेक निर्णय लिए जा रहे हैं। अब कृषि प्रयोजन और पढ़े

 453 total views

MP Premier League: जानिए कौन हैं मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी..?

Last Updated:  बुधवार,   2:49 अपराह्न

MP Premier League: मध्यप्रदेश प्रीमियर लीग (MP Premier League) के ऑक्शन ने इस बार क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। युवा और उभरते खिलाड़ियों पर टीमों ने खुलकर बोली लगाई, जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड कीमत हासिल कर सबका ध्यान खींचा। खास तौर पर मंगेश यादव और अक्षत रघुवंशी जैसे खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोली चर्चा का केंद्र बनी हुई है। इस MPL में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी का नाम है आशुतोष शर्मा। उन्हें मालवा स्टेलियंस और पढ़े

 275 total views

Ratlam:पड़ाव क्षेत्र में भोजन,पेयजल,शौचालय,और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये, सिंहस्थ 2028 की तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

Last Updated:  मंगलवार, मार्च 31, 2026  9:52 अपराह्न

पड़ाव क्षेत्र में भोजन,पेयजल,शौचालय,और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये सिंहस्थ 2028 की तैयारियों संबंधी बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश रतलाम(स्पष्ट खबर)। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए । बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, नगर निगम कमिश्नर श्री अनिल भाना, सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।  बैठक में कलेक्टर ने जिले की सीमाओं और और पढ़े

 324 total views

Ratlam: 1,2 एवं 5 अप्रैल को मंडी प्रांगण में अवकाश

Last Updated:  मंगलवार,   9:20 अपराह्न

3 अप्रैल को किया जाएगा मंडी का संचालन रतलाम (स्पष्ट ख़बर)।  सचिव कृषि उपज मंडी समिति किशोर कुमार नरगावे  ने बताया कि विभिन्न पर्व एवं प्रशासनिक कारणों से 1 अप्रैल (वार्षिक लेखा बंदी), 2 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव), 5 अप्रैल (रविवार) को मंडी प्रांगण में अवकाश रहेगा। किसान हित को ध्यान में रखते हुए 3 अप्रैल को व्यापारियों की सहमति के आधार पर गेहूं उपज के लिए मंडी का संचालन किया जाएगा। किसानों को उपज का भुगतान केवल आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम और पढ़े

 266 total views

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई– अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़

Last Updated:  मंगलवार,   7:07 अपराह्न

रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई– अंतरराज्यीय एमडी ड्रग मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क का भंडाफोड़ मुख्य सरगना “जमशेद लाला” सहित 04 आरोपी गिरफ्तार रतलाम(स्पष्ट खबर)। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत रतलाम पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम विवेक कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा थाना पिपलोदा अंतर्गत ग्राम बोरखेड़ा स्थित सलीम पिता अहमद खान के और पढ़े

 327 total views

Ratlam:रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 10 अप्रैल से

Last Updated:  सोमवार, मार्च 30, 2026  9:29 अपराह्न

रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 10 अप्रैल से  रतलाम (स्पष्ट खबर)। जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर एफएक्यू गेहूं की खरीदी दिनांक 01 अप्रैल, 2026 से प्रारम्भ किया जाना था।  उप सचिव, मध्‍यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मध्‍यप्रदेश के निर्देशानुसार राज्य शासन द्वारा उपार्जन तिथि को संशोधित करते हुये गेहूं खरीदी दिनांक 10 अप्रैल, 2026 से प्रारम्भ की जाएगी।  407 total views Facebook Comments

 407 total views

भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जारी : 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

Last Updated:  सोमवार,   8:55 अपराह्न

जून में होगी कॉमन एंट्रेंस परीक्षा (CEE) भोपाल (स्पष्ट ख़बर)।सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय सेना में अग्निवीर पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना को जारी की गई है। यह अधिसूचना भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। मध्यप्रदेश के अशोकनगर, बैतूल, भोपाल, छिंदवाड़ा, दमोह, गुना हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, पांढुर्ना, पन्ना, रायसेन, राजगढ़, सीहोर एवं विदिशा जिलों/केंद्र शासित प्रदेशों के स्थायी निवासियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 और पढ़े

 280 total views