Ratlam: 1,2 एवं 5 अप्रैल को मंडी प्रांगण में अवकाश

  
Last Updated:  मार्च 31, 2026 " 09:20 अपराह्न"

3 अप्रैल को किया जाएगा मंडी का संचालन

रतलाम (स्पष्ट ख़बर)।  सचिव कृषि उपज मंडी समिति किशोर कुमार नरगावे  ने बताया कि विभिन्न पर्व एवं प्रशासनिक कारणों से 1 अप्रैल (वार्षिक लेखा बंदी), 2 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव), 5 अप्रैल (रविवार) को मंडी प्रांगण में अवकाश रहेगा।

किसान हित को ध्यान में रखते हुए 3 अप्रैल को व्यापारियों की सहमति के आधार पर गेहूं उपज के लिए मंडी का संचालन किया जाएगा। किसानों को उपज का भुगतान केवल आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से किया जाएगा। बैंक अवकाश एवं क्लोजिंग के कारण नगद भुगतान नहीं किया जाएगा।

समस्त कृषक आवश्यक होने पर ही अपनी उपज मंडी में स्वेच्छा अनुसार ही विक्रय करे एवं अनावश्यक असुविधा से बचे।

 258 total views

Facebook Comments

Related Posts

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *